फिल्मी दुनिया में स्टार्स के प्यार के तमाम चर्चे और किस्से है। कई सेलेब्स के तो सिर्फ प्यार के ही नहीं शादी और उसके बाद होने वाली तकरार के किस्से भी खूब मशहूर हुए। फिल्मों के निर्देशक स्टार्स की शादी से थोड़ा डरते हैं। इसकी वजह है कि कोई एक्टर या एक्ट्रेस जब शादी कर लेता है तो वो थोड़ा व्यस्त हो जाता है और फिल्म पर ध्यान नहीं दे पाता। ऐसा ही कुछ सुपरस्टार राजेश खन्ना और एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया की शादी के बाद हुआ। राजेश खन्ना डिंपल को पसंद करते थे और उन्होंने उनसे शादी रचाई। लेकिन इस बात का असर निर्देशक, निर्माता, एक्टर राज कपूर पर पड़ा और वो दोनों से काफी नाराज हो गए थे। इस मसले के पीछे क्या कहानी है ये हम आपको आज बताने जा रहे हैं।
ऐसी थी राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की लव स्टोरी
लड़कियां राजेश खन्ना की दीवानी थीं लेकिन 'काका' का दिल डिंपल पर आया था। राजेश खन्ना की उभरती हुईं स्टार डिंपल कपाड़िया से अचानक मुलाकात हुई थी। उन्हें देखते ही राजेश खन्ना अपना दिल दे बैठे। उस वक्त ये चर्चे खूब थे कि डिंपल ऋषि कपूर को डेट कर रही थीं। इसी बीच राजेश खन्ना ने डिंपल को प्रपोज कर दिया। उस वक्त डिंपल की उम्र 16 तो राजेश खन्ना 31 साल के थे, लेकिन उम्र भी दोनों के प्यार के बीच बाधा नहीं बनी। डिंपल ने राजेश का प्रपोजल स्वीकार किया।