फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब सलमान को सुलेमान कह बैठे थे धर्मेंद्र, ऐसा हो गया था दबंग खान का चेहरा

Sun, 07 Mar 2021 03:31 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
salman khan, dharmendra

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है, जिसमें वह दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के साथ दिखाई दे रहे हैं। वीडियो धर्मेंद्र के उस अंदाज को लेकर चर्चा में है, जिसमें उन्होंने मंच पर सलमान का नाम अलग ही तरीके से पुकारा। इसके बाद लोगों की हंसी नहीं रुक पाई। खुद सलमान भी थोड़ी देर के लिए चौंक गए थे।

विज्ञापन

2 of 5
dharmendra and salman khan
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को हाल ही में रियलिटी शो बिग बॉस 14 के ग्रैंड फिनाले में देखा गया था। इस शो को सलमान खान द्वारा होस्ट किया गया था। इस दौरान सलमान का धर्मेंद्र के प्रति खूब स्नेह देखने को मिला। सलमान ने उन्हें अपना हीरो बताया और यहां तक कि उन्हें 'लव गुरु' करार दिया। सलमान ने उनके ट्रेडमार्क 'यमला, पगला, दीवाना' की शैली में धर्मेंद्र के लिए डांस किया और उन्हें गले भी लगाया।
विज्ञापन

3 of 5
Dharmendra and Salman
हालांकि, एक-दूसरे के प्रति दोनों का स्नेह कोई नया नहीं है। जब सलमान बॉलीवुड में नए और युवा थे तभी से दोनों के बीच मधुर संबंध हैं। अब इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान और धर्मेंद्र 90 के दशक की शुरुआत में एक साथ एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

4 of 5
salman khan, dharmendra
कार्यक्रम में धर्मेंद्र एक लाल रंग के सूट में और सलमान बैंगनी रंग की शर्ट और डेनिम पैंट में नजर आ रहे है। धर्मेंद्र वहां मौजूद लोगों से बात करते हैं और सलमान को अपना बेटा कहकर पुकारते हैं। लेकिन इस दौरान उनकी जुबान फिसल जाती है और वो सलमान का नाम गलत ले लेते हैं। वह गलती से उन्हें सुलेमानी कह बैठते हैं। इसपर सभी लोग हंस पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
salman khan, dharmendra
संबोधन के बाद धर्मेद्र ने सलमान को गले लगाया और उनसे माफी मांगी। हालांकि सलमान ने इसे सीरियस नहीं लिया और वो भी मुस्कुराकर उनके गले में लिपट गए। अब इसपर लोग कमेंट कर रहे हैं। कोई कह रहा है कि यह अब सल्लू भाई नहीं सुलेमान भाई हो गए हैं तो कोई सुलेमानी चाय कहकर मजे लेता नजर आया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें