बॉलीवुड की रानी पद्मावती यानि दीपिका पादुकोण भले ही इंडस्ट्री में बहुत मशहूर हो गई हों लेकिन अपने घर और परिवार के लिए वह एक जिम्मेदार बेटी ही हैं। वह अपने पैरेंट्स के बेहद करीब मानी जाती हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग के झंडे गाड़ चुकीं दीपिका का हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दीपिका ऑनकैमरा रोती नजर आ रही हैं।