बॉलीवुड में दमदार अभिनेता के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले डैनी डेन्जोंगपा 25 फरवरी को अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। डैनी ने हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं, लेकिन एक खलनायक के रूप में उन्हें बेहद पसंद किया गया। सिर्फ फिल्में ही नही बल्कि अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी डैनी काफी चर्चा में रहें। उनका नाम 70-80 के दशक की खूबसूरत अभिनेत्री परवीन बाबी से जुड़ा था।