फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस निर्देशक ने अनुष्का को कर दिया था रिजेक्ट, कहा था - हीरोइन बनने लायक नहीं

Fri, 09 Jun 2017 06:55 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 12
अनुष्का शर्मा
आज अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की टॉप स्टार्स में से एक हैं। उनकी एक्टिंग और अदा के सभी लोग दीवाने हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक नामी निर्देशक ने अनुष्का को रिजेक्ट कर दिया था और कह दिया था कि उनमें हीरोइन बनने वाले गुण नहीं हैं ?
विज्ञापन

2 of 12
अनुष्का शर्मा
सभी जानते हैं कि अनुष्का शर्मा ने यशराज फिल्म्स की 'रब ने बना दी जोड़ी' से एक्टिंग डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट शाहरुख खान थे...लेकिन जब अनुष्का इस फिल्म के लिए ऑडीशन देने आईं थीं तो उन्हें आदित्य चोपड़ा ने रिजेक्ट कर दिया था और कहा कि उनमें एक्ट्रेस मैटीरियल ही नहीं है।
विज्ञापन

3 of 12
अनुष्का शर्मा
शाहरुख को कहीं ना कहीं लगता था कि अनुष्का में वो स्पार्क है जो एक एक्ट्रेस में होना चाहिए और इसलिए उन्होंने बीच में हस्तक्षेप किया। शाहरुख ने आदित्य चोपड़ा को समझाया कि फिल्म में अनुष्का को साइन किया जाए।

4 of 12
अनुष्का शर्मा
इसके बाद आदित्य चोपड़ा मान गए और अनुष्का शाहरुख की हीरोइन बन गईं। 'रब ने बना दी जोड़ी' हिट रही और इस फिल्म के बाद अनुष्का को यशराज फिल्म्स के साथ तीन-तीन फिल्मों का कॉन्ट्रेक्ट मिला।
विज्ञापन

5 of 12
अनुष्का शर्मा
बता दें कि आदित्य चोपड़ा पहले इस फिल्म को मनीषा कोईराला और शाहरुख खान के साथ बनाना चाहते थे, लेकिन इसी बीच उन दोनों ने 'दिल से' साइन कर ली। फिल्म फ्लॉप रही और आदित्य का मन भी बदल गया। उन्होंने मनीषा को को छोड़ किसी और हीरोइन को साइन करने का फैसला किया।
विज्ञापन

6 of 12
अनुष्का शर्मा
बाद में 'रब ने बना दी जोड़ी' के लिए गुरप्रीत संधू को लिया गया लेकिन वो शाहरुख से लंबी निकलीं और उन्हें भी फिल्म में लेने का प्लान ड्रॉप कर दिया गया। आखिरकार फिल्म में अनुष्का को ही साइन किया गया।
विज्ञापन

7 of 12
अनुष्का शर्मा
शाहरुख के अलावा इसमें यश चोपड़ा का भी खास योगदान रहा। यश चोपड़ा को अनुष्का की एक्टिंग काफी पसंद आई और रंग-रूप पर ध्यान देने के बजाय उन्होंने अनुष्का की एक्टिंग को तरजीह दी।

8 of 12
अनुष्का शर्मा
'रब ने बना दी जोड़ी' की अपार सफलता से अनुष्का बड़ी स्टार बन चुकीं थीं। पूरी फिल्म इंडस्ट्री में उनकी डिमांड थी, लेकिन यशराज फिल्म्स ने अनुष्का से तीन फिल्मों का कॉन्ट्रेक्ट साइन कराने के बाद बाहर की फिल्में करने से मना कर दिया।

9 of 12
अनुष्का शर्मा
यशराज अनुष्का के साथ अपनी बाकी फिल्मों की शूटिंग शुरू नहीं कर रहा था और इस चक्कर में अनुष्का बाहर के बैनर की फिल्में भी नहीं कर पा रहीं थीं। ऐसे में अनुष्का ने विद्रोह करते हुए दूसरे बैनर की फिल्में साइन करनी शुरू कर दीं। इससे यशराज खफा हो गया।

10 of 12
अनुष्का शर्मा
हालांकि बाद में 'बैंड बाजा बारात' की सफलता के बाद उसने अनुष्का को माफ कर दिया। कल जिस हीरोइन को यशराज फिल्म्स ने रिजेक्ट कर दिया था आज वही उसकी पहली पसंद बनी हुई है।

11 of 12
अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें