फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

..जब श्रीनगर एयरपोर्ट पर रोक लिए गए थे अनुपम खेर, धारा 370 हटने पर भी कही बड़ी बात

Sat, 02 Nov 2019 11:50 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
anupam kher
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर अपनी फिल्मों के अलावा देश के मुद्दों पर भी खुलकर राय रखते हैं। सोशल मीडिया पर वह अपने फैंस से अक्सर संवाद करते नजर आते हैं। राजनीति में भी उनकी गहरी समझ है। भारत सरकार द्वारा धारा 370 के हटाए जाने से अनुपम खेर बहुत खुश हैं। हाल ही में उन्होंने बताया कि एक बार उन्हें श्रीनगर एयरपोर्ट पर रोक लिया गया था।
विज्ञापन

2 of 5
anupam kher
साहित्य आज तक के कार्यक्रम में अनुपम खेर ने बताया कि तीन साल पहले उन्हें श्रीनगर में घुसने नहीं दिया गया था। वो वहां झंडा फहराने गए थे। वह लोगों की सहायता करना चाहते थे ताकि उनका मनोबल न गिरे। इसके साथ ही वो वहां अपनी बहन से भी मिलना चाहते थे
विज्ञापन

3 of 5
Anupam Kher, Raju Kher - फोटो : social media
अनुपम ने बताया कि उन्हें एयरपोर्ट पर ही रोक लिया गया था और वहां से बाहर नहीं निकलने दिया। इस बात से अनुपम खेर बहुत दुखी हुए थे। हालांकि एयरपोर्ट पर उनसे मिलने बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के कुछ जवान पहुंचे थे।

4 of 5
Anupam Kher With PM Modi - फोटो : twitter
धारा 370 हटने पर अनुपम खेर कहा कि मुझे दुख है कि ऐसा होने में 70 साल लग गए। वो बात अलग है कि कश्मीरी पंडितों को निकाल दिया गया था। इसे हटाना देश हित में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Hotel Mumbai - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
बता दें कि विभिन्न अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में पूरी दुनिया को प्रभावित करने के बाद  अनुपम खेर, देव पटेल, आर्मी हैमर और  नाजनीन बोनादी की मुख्य भूमिकाओं से सजी फिल्म होटल मुंबई अब भारत में अगले महीने रिलीज होने जा रही है।  एंथोनी मारस द्वारा निर्देशित ये फिल्म वर्ष 2008 में मुंबई के ताज महल पैलेस होटल में 26 नवंबर को हुए आतंकवादी हमलों के दौरान सामने आयी अदम्य मानवीय भावनाओं की सच्ची कहानी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें