बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का आज जन्मदिन हैं। कई हिट फिल्म देने वाले शाहरुख का कद बॉलीवुड में बहुत बड़ा है। हर कोई उनसे अदब से पेश आता है। लेकिन एक बार उनके साथ कुछ ऐसा हुआ था जिसे सुनकर हर कोई सन्न रह गया था। दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन ने अपने एक बयान में कहा था कि वह शाहरुख को थप्पड़ जड़ना चाहती हैं।
विज्ञापन
2 of 6
shahrukh khan and aishwarya
- फोटो : twitter
शाहरुख खान ने बच्चन खानदान की बहू ऐश्वर्या राय के साथ कई सुपरहिट फिल्में दी थीं। इसमें जोश, मोहब्बतें और देवदास जैसी फिल्में शामिल हैं। एक वक्त पर सलमान, ऐश्वर्या के दीवाने थे। जब ऐश्वर्या, शाहरुख के साथ काम कर रही थीं तो सलमान को ये पसंद नहीं आया। इसके बाद सलमान ने सेट पर जाकर शाहरुख खान को काफी खरी-खोटी सुना दी थी। इसी के चलते ऐश्वर्या को ये फिल्म छोड़नी पड़ी। शाहरुख ने ऐश्वर्या के लिए भी कुछ गलत बातें बोल दी थीं ।
विज्ञापन
3 of 6
jaya bachchan
उस वक्त तक ऐश्वर्या की शादी अभिषेक बच्चन से हो चुकी थी । शाहरुख का ये बयान सुन ऐश्वर्या की सास जया बच्चन नाराज हो गई थीं । यहां तक कि उन्होंने शाहरुख को थप्पड़ मारने की बात बोल दी थी।शाहरुख खान और जया बच्चन फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में काम कर चुके हैं। जया ने इस फिल्म में शाहरुख की मां का रोल निभाया था। सलमान और शाहरुख की इस लड़ाई के बाद पीपुल्स मैगजीन को दिए इंटरव्यू में जया ने शाहरुख के लिए नाराजगी जाहिर की थी ।
4 of 6
jaya bachchan
जया बच्चन ने कहा- हां मैं ऐसा करती। हालांकि, मुझे अभी तक उनसे बात करने का मौका नहीं मिला है। इस विवाद के बारे में मैं उनसे जल्द ही बात करने वाली हूं। मैं उसे वैसे ही थप्पड़ मार देती जैसे मैं अपने बेटे को मारती हूं। मेरा शाहरुख से गहरा रिश्ता है।
विज्ञापन
5 of 6
Jaya Bachchan
- फोटो : twitter
जया बच्चन ने हैप्पी न्यू ईयर फिल्म की रिलीज के बाद भी शाहरुख खान पर निशाना साधा था। जया बच्चन ने कहा था, 'ये बेहद ही बकवास फिल्म है। अगर इस फिल्म में उनके बेटे अभिषेक बच्चन नहीं होते तो वह ये फिल्म कभी नहीं देखतीं।'
शाहरुख खान ने भी जया बच्चन के इस कमेंट पर पलटवार किया था। शाहरुख खान ने कहा था, 'अमिताभ बच्चन की फिल्म अमर-अकबर-एंथनी भी बकवास फिल्म थी। हालांकि, इसे आज भी सबसे ज्यादा एंटरटेनिंग फिल्म में से एक माना जाता है।'