अमिताभ बच्चन
- फोटो : instagram: amitabhbachchan
अमिताभ ने बताया कि एक बार उन्हें राष्ट्रपति भवन में डिनर के लिए आमंत्रित किया गया था। वो खाने की टेबल पर बैठे ही थे कि उनकी नजर सामने लगी प्लेट पर पड़ती है जिसे देखकर मन में थोड़ी निराशा होती है। सब लोग जिस प्लेट में खाना खा रहे थे या अब तक खाते आ रहे थे उस पर राष्ट्रीय प्रतीक यानी अशोक स्तंभ बना हुआ था। इसको देखकर उनके मन में कई सवाल उठे लेकिन उस दिन कुछ बोले नहीं। बाद में अमिताभ ने संसद भवन में अपनी बात रखते हुए कहा कि खाने की प्लेट पर राष्ट्रीय प्रतीक का होना, उसका अपमान करना है। इसके कुछ ही दिन बाद एक कानून पारित हुआ, जिसमें स्पष्ट तौर पर कहा गया कि अब से खाने की प्लेट पर राष्ट्रीय प्रतीक नहीं होगा।