बॉलीवुड सितारों के बारे में फैंस छोटी सी छोटी बातें भी जानना चाहते हैं। सोशल मीडिया ने यह काम और आसान कर दिया है। कभी सितारे अपने सेट से तस्वीरें पोस्ट करते हैं तो कभी अपने आलीशान घर की झलक दिखलाते हैं। अब अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और सलमान खान के घरों की तस्वीरें तो अक्सर आती हैं लेकिन अन्य सितारों के घर लाइमलाइट में कम आते हैं। तो चलिए 10 सितारों के घरों की तस्वीरें दिखाते हैं।
विज्ञापन
2 of 11
शाहरुख खान का घर मन्नत
- फोटो : Twitter- @dabbooratnani
शाहरुख खान के आलीशान बंगले का नाम मन्नत है। उनके घर के बाहर प्रशंसकों की भीड़ जमा रहती है। शाहरुख के घर का इंटीरियर उनकी पत्नी गौरी ने किया है। पहले इस बंगले को विएना नाम से जाना जाता था।
विज्ञापन
3 of 11
अमिताभ बच्चन का घर
- फोटो : फाइल
अमिताभ बच्चन के बंगले का नाम जलसा है। उनके घर की एक झलक देखने के लिए दूर दूर से प्रशंसक आते हैं। अमिताभ भी उन्हें निराश नहीं करते। मुंबई में रहने पर वह हर रविवार को अपने घर के बाहर फैंस से मिलते हैं।
4 of 11
आमिर खान का घर
- फोटो : फाइल
फिल्मों को छोड़ दें तो आमिर खान लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं करते। अब तो उन्होंने सोशल मीडिया को भी अलविदा कह दिया है। आमिर खान का घर उनकी तरह ही बेहद सादगी से भरा है। आमिर अपनी पत्नी किरण राव और बेटे आजाद राव खान के साथ बांद्रा स्थित बेला विस्टा अपार्टमेंट में रहते हैं।
विज्ञापन
5 of 11
अक्षय कुमार का घर
- फोटो : फाइल
समंदर किनारे बसा अक्षय कुमार का बंगला बेहद आलीशान है। दिलचस्प बात ये है कि कभी अक्षय इस प्रॉपर्टी के सामने फोटोशूट करना चाहते थे लेकिन इसके लिए उन्हें इजाजत नहीं मिली थी। सालों बाद जब उन्होंने खुद का एक मुकाम बना लिया तो आज वह इस बंगले के मालिक हैं।
विज्ञापन
6 of 11
रेखा का घर
- फोटो : फाइल
सदाबहार अभिनेत्री रेखा का घर बांद्रा में है। हालांकि उनके घर की एक झलक तक देख पाना मुश्किल है क्योंकि यह घर चारों तरफ से ऊंचे ऊंचे बांस से घिरा हुआ है।
विज्ञापन
7 of 11
धर्मेंद्र का फार्महाउस
- फोटो : instagram/aapkadharam
धर्मेंद्र इन दिनों अपना ज्यादातर वक्त शहर से दूर अपने फार्महाउस पर बिताते हैं जहां वह कई बार खेती करते नजर आते हैं। उनके फार्महाउस पर फल और सब्जियां उगाई जाती हैं। साथ ही यहां कई एंटीक चीजें भी देखी जा सकती हैं।
8 of 11
अनिल कपूर का घर
- फोटो : फाइल
अनिल कपूर का यह बंगला तीन मंजिला है। घर में लिफ्ट से लेकर जिम तक की सभी सुविधाएं मौजूद हैं। अनिल कपूर के साथ पत्नी सुनीता कपूर, बेटी रिया कपूर और बेटा हर्षवर्धन साथ रहते हैं।
9 of 11
तापसी पन्नू का घर
- फोटो : फाइल
तापसी पन्नू का घर यूरोपियन स्टाइल में बना हुआ है। उनके इस घर की सजावट उनकी बहन शगुन पन्नू की मदद से की गई है। मुंबई में तापसी अपनी बहन के साथ ही रहती हैं। उनके माता पिता दिल्ली में रहते हैं।
10 of 11
सलमान खान का घर
- फोटो : फाइल
सलमान खान का परिवार पिछले चालीस सालों से भी ज्यादा समय से गैलेक्सी अपार्टमेंट में रह रहा है। अमिताभ और शाहरुख की तरह सलमान के घर के बाहर भी फैंस की भीड़ जमा होती है।
करण जौहर की फिल्में बड़े और भव्य सेट की वजह से जानी जाती हैं। उनकी फिल्मों में नजर आने वाले घर जितने आलीशान दिखाए जाते हैं असल जिंदगी में करण जौहर का घर भी उतना ही खूबसूरत है। करण जौहर अपने इंस्टाग्राम पर घर की कई तस्वीरें साझा करते रहते हैं जिसमें उनके मुंबई स्थित इस भव्य घर की झलक देखने को मिलती है।