फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर कपूर के साथ 'वैसे' सीन करने पर आलिया भट्ट ने दिया था ये जवाब, 5 साल पहले ही किया था इशारा

Thu, 24 May 2018 01:51 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आलिया भट्ट
इन दिनों आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अफेयर की खबरें जोरो-शोरों से मीडिया में चल रही हैं । पिछले दिनों आलिया और रणबीर ने एक साथ सोनम कपूर के रिसेप्शन में पहुंचकर इन अफवाहों को हवा दी थी । खबर ये भी थी कि रिसेप्शन में दोनों की नजरें एक-दूसरे पर से हट नहीं रही थीं ।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
आलिया भट्ट
दोनों अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में साथ काम कर रहे हैं । पिछले दिनों एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने कहा था कि एक लड़के के तौर पर आलिया भट्ट पर मेरा क्रश है । वहीं आलिया ने रणबीर के बारे में सवाल करने पर चेहरा छिपा लिया था ।
विज्ञापन

3 of 6
आलिया भट्ट
दोनों के ऐसा करने से वे अपने अफेयर को और पुख्ता करते जा रहे हैं । साल 2013 में 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' की रिलीज के वक्त आलिया, करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में पहुंची थीं ।

4 of 6
आलिया भट्ट
यहां उन्होंने कहा था कि 'सांवरिया' के समय से ही उन्हें रणबीर कपूर काफी पसंद हैं । इसी शो में जब करण जौहर ने आलिया से पूछा था कि वो कौन सा हीरो है जिसके साथ आप स्टीमी सीन करने में असहज नहीं होंगी ।

विज्ञापन

5 of 6
आलिया भट्ट
इस सवाल के जवाब में आलिया ने रणबीर का ही नाम लिया था । उस वक्त तो आलिया के इस बयान पर किसी ने ध्यान नहीं दिया था । अब आलिया का ये इंटरव्यू वायरल हो गया है । हर बात के जवाब में रणबीर कपूर का नाम लेने पर आलिया के इरादे पहले से ही साफ थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आलिया भट्ट, शाहिद कपूर
कम ही लोग जानते होंगे कि 'ब्रह्मास्त्र' से पहले आलिया-रणबीर को 'वेक अप सिड' में कास्ट किया जा रहा था । लेकिन रणबीर के साथ काम करने का मौका कोंकणा सेन को मिला । अगर ऐसा होता तो साल 2009 में ही आलिया और रणबीर का डेब्यू हो जाता ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें