akshay kumar
- फोटो : social media
साल 2015 में पंजाब में श्री गुरुग्रंथ साहिब और अन्य धार्मिक ग्रंथों का अपमान हुआ था, जिसके बाद वहां हिंसा भड़क गई थी। विरोध प्रदर्शन के दौरान बहिबल कलां में पुलिस फायरिंग में कई लोगों की मौत हो गई थी। इस विवाद में अक्षय कुमार का नाम भी सामने आया था। कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार ने इन घटनाओं और फायरिंग मामलों की जांच के लिए जस्टिस रणजीत सिंह आयोग का गठन किया था।