फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब ट्रोलर्स के सवालों से परेशान हो गए थे अभिषेक बच्चन, कहा था - ‘अमिताभ का बेटा होने के कारण ऐश्वर्या नहीं मिलीं’

Tue, 06 Apr 2021 01:37 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Aishwarya Abhishek - फोटो : twitter

बॉलीवुड के फेमस और रोमांटिक कपल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की 20 अप्रैल को शादी की 14वीं सालगिरह है। दोनों के फैंस भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में हैं। पहली बार इनकी मुलाकात साल 1997 में फिल्म ‘प्यार हो गया’ के सेट पर हुई थी, जिसमें ऐश और बॉबी देओल ने काम किया था। बॉबी और अभिषेक अच्छे दोस्त हैं। 20 अप्रैल 2007 को ऐश्वर्या और अभिषेक शादी के बंधन में बंधे थे। तब से अबतक दोनों बेहतरीन जिंदगी बिता रहे हैं। लेकिन बिग बी यानी अमिताभ बच्चन जैसे पिता और एश्वर्या जैसी सफल पत्नी के कारण अभिषेक को कई बार ट्रोल भी होना पड़ा है। हालांकि, अभिषेक ट्रोलर्स को जवाब देकर उनकी बोलती बंद करा देते हैं।

विज्ञापन

2 of 7
abhishek bachchan aishwarya rai bachchan

एक तरफ जहां दोनों के प्रशंसक जोड़ी को खूब पसंद करते हैं तो वहीं, कई ऐसे भी लोग हैं जो इनपर पर ताना मारने से नहीं चूकते। अभी हाल ही में अभिषेक को ट्रोल होना पड़ा था, जब एक यूजर ने ट्विटर पर तंज कसते हुए कहा था कि वो ऐश्वर्या जैसी कामयाब पत्नी डिजर्व नहीं करते हैं। वहीं, कई लोगों ने उनपर यह भी ताना मारा कि अभिषेक से ऐश्वर्या ने इसलिए शादी की क्योंकि वो अमिताभ बच्चन के बेटे हैं। वहीं कई लोग तो ऐश्वर्या के अभिनय को अभिषेक से बेतहर मानते हैं।

विज्ञापन

3 of 7
aishwarya rai bachchan

उनपर की जाने वाली टिप्पणियों को अभिषेक ज्यादातर नजरअंदाज ही करते आए हैं। लेकिन कभी हद पार होने पर मुंहतोड़ जवाब भी देते हैं। एक बार करण जौहर के चैट शो में अभिषेक शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि ‘ऐश्वर्या ने मुझसे इसलिए शादी नहीं की क्योंकि मैं एक फिल्म स्टार हूं या मैं अमिताभ बच्चन का बेटा हूं। मैंने भी ऐसे ही उनसे शादी नहीं की क्योंकि वह पृथ्वी पर सबसे खूबसूरत महिला हैं या दुनिया की सबसे बड़ी स्टार हैं। हमारे मामले में ऐसा कभी नहीं रहा।‘

4 of 7
aishwarya and abhishek

चैट शो के दौरान जब करण जौहर ने अभिषेक से पूछा कि क्या कभी उन्होंने ऐश्वर्या को लेकर असुरक्षा महसूस की है तो अभिषेक ने इसका शानदार जवाब दिया। उन्होंने कहा कि ‘उनके और ऐश्वर्या के बीच कभी किसी तरह की असुरक्षा नहीं रही। वो दोनों खुलकर अपनी जिंदगी का आनंद ले रहे हैं।‘

विज्ञापन

5 of 7
salman, abhishek and aishwarya

वहीं, एक मौके पर अभिषेक ने अपने रिश्ते पर बात करते हुए कहा था कि ‘मुझे लगता है कि ऐश्वर्या खूबसूरत हैं और मेरे लिए वह इस धरती की सबसे सुंदर चीज हैं। मैं खुद को शीशे में हर दिन देखता हूं तो यह डरावना लगता है। ऐसे में मैं मुकाबला नहीं करता। मैं कर ही नहीं सकता। हमारे साथ होने की वजह कॉस्मेटिक नहीं थी।‘ ये कोई पहला मौका नहीं था जब अभिषेक ऐश्वर्या की तारीफ करते नजर आए हों। वो कई मौके पर अपनी पत्नी की तारीफ खुलकर करते रहे हैं।

विज्ञापन

6 of 7
aishwarya rai, abhishek bachchan - फोटो : social media

शादी के कुछ सालों बाद ऐश्वर्या ने बेटी अराध्या को जन्म दिया था। हालांकि, शादी के बाद से ही अभिनेत्री बड़े पर्दे पर कम नजर आने लगीं। ऐश्वर्या ने बॉलीवुड में एंट्री लेने के बाद कई हिट फिल्में दीं। उन्होंने 1997 में फिल्म ‘और प्यार हो गया’ से डेब्यू किया था। ऐश्वर्या की एक्टिंग फैन को काफी पसंद आती है। हम दिल दे चुके सनम’, ‘ताल’, ‘देवदास’, ‘गुरू’ और ‘जोधा अकबर’ जैसी फिल्मों में ऐश्वर्या ने अदाकारी का हुनर दिखाया। वह आखिरी बार फिल्म ‘फन्ने खां’ में नजर आई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Aishwarya Abhishek - फोटो : instagram
अभिषेक बच्चन के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो आखिरी बार राजकुमार राव के साथ फिल्म 'लूडो' में नजर आए थे। फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, पकंज त्रिपाठी और फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा जैसे सितारे थे। वहीं, अभिषेक बच्चन की आने वाली फिल्म की बात करें तो वो 'द बिग बुल' के अलावा जल्द ही वह 'बॉब विश्वास' में नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें