रुपाली गांगुली
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे में उन्होंने पार्टी तो नहीं की लेकिन उनके परिवार वालों ने तमाम मुश्किलों के बाद भी रुपाली के जन्मदिन खास बना दिया। दरअसल, कोरोना संक्रमित होने की वजह से रुपाली अपने घर में नहीं बल्कि एक दूसरे अपार्टमेंट में अकेले रह रही हैं। घर पर उनका एक बेटा रूद्रांश और पति हैं। ऐसे में परिवार वालों ने रुपाली के घर के बाहर ही केक कट किया। इस दौरान परिवार के कई सदस्य वहां मौजूद थे। रुपाली के बेटे ने अपनी मां को हैप्पी बर्थ डे विश करते हुए केट कट किया।