बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अभिषेक बच्चन अपनी फिल्मों से ज्यादा पत्नी और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन और सलमान खान के प्यार के किस्से तो सभी ने सुने होंगे। आज भी अगर दोनों एक जगह देखे जाते हैं तो सुर्खियों में आ जाते हैं। ऐसे में अगर ऐश्वर्या के पति अभिषेक सलमान के बारे में कुछ बोलें तो खबरें तो बनेंगी ही। साल 2017 के एक ईवेंट के दौरान अभिषेक बच्चन ने ऐसा ही कुछ किया।
विज्ञापन
2 of 5
abhishek bachchan
- फोटो : PTI
दरअसल, स्टारडस्ट अवॉर्ड में अमिताभ अपनी पूरी फैमिली के साथ पहुंचे थे। साथ ही यहां सलमान भी मौजूद थे। यहां पर अभिषेक ने सलमान खान का जमकर मजाक उड़ाया, जिस पर ऐश्वर्या राय जोर से हंस पड़ीं। अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख शो को होस्ट कर रहे थे।
विज्ञापन
3 of 5
Aishwarya Rai Bachchan
- फोटो : file photo
तभी अभिषेक ने नोटबंदी को लेकर सलमान को आड़े हाथों ले लिया। उन्होंने कहा, 'सलमान लाइन में लगे बिना सीधे बैंक के अंदर चले जाते और कहते- मुझ पर एक एहसान करना कि मुझपर कोई एहसान मत करना।' हालांकि अभिषेक ने अपने पिता अमिताभ बच्चन के लिए भी कहा, 'वो होते तो कहते- लाइन वहीं से शुरू होती है जहां से हम खड़े हो जाते हैं।'
4 of 5
सलमान खान के साथ ऐश्वर्या राय
- फोटो : file photo
ये सारी बातें अभिषेक ने मजाक के तौर पर कही थीं। जिस पर सभी हंस रहे थे और तालियां बजा रहे थे। लेकिन इस दौरान ऐश्वर्या का रिएक्शन सभी देखना चाहते थे। सलमान का नाम लेते ही कैमरा सीधा ऐश्वर्या पर जाता और वो हर बार हंसती नजर आईं।
बता दें कि कई बार सलमान ने भी ऐश्वर्या का नाम लिए बिना उनकी तारीफ की है। वहीं ऐश्वर्या ने भी सलमान को ओलंपिक का ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने का समर्थन किया था। हालांकि ऐश्वर्या ने भी सलमान का नाम नहीं लिया था।