अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) की जोड़ी बी टाउन में सबसे हिट मानी जाती है। अभिषेक बच्चन आइडल फैमिली मैन हैं। वो ना केवल अच्छे बेटे हैं बल्कि एक अच्छे पति और पिता भी हैं। अक्सर अभिषेक अपनी फैमिली के साथ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की जोड़ी रियल लाइफ के अलावा रील लाइफ में भी दर्शकों को खूब पसंद आती है। आइए अभिषेक बच्चन के जन्मदिन पर आज उन फिल्मों की बात करते हैं जिसमें ऐश्वर्या और अभिषेक की ऑनस्क्रीन जोड़ी ने धमाल मचाया था।