आमिर खान जोधपुर में अपनी अपकमिंग फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग कर रहे थे। आज उनका 53वां जन्मदिन है। बर्थडे सेलीब्रेट करने के लिए वो मुंबई आ गए। आमिर को रिसीव करने के लिए उनकी पत्नी किरण राव एयपोर्ट पहुंची।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
आमिर खान
आमिर जैसे ही आए किरण राव ने उन्हें गले लगाया और सबके सामने किस कर लिया। इससे लगा कि दोनों एक-दूसरे को बहुत मिस कर रहे थे। किरण ने आमिर को फूलों का गुलदस्ता भी दिया। आज आमिर परिवार के साथ बर्थडे सेलीब्रेट करेंगे।
विज्ञापन
3 of 6
आमिर खान
हर बार की तरह आज भी आमिर मीडिया से मिलेंगे और केक कट करेंगे। साथ ही इंटरव्यू भी देंगे। बता दें कि आमिर खान ने अपने फैंस को एक बहुत बड़ा तोहफा दिया है। आमिर अपने जन्मदिन के मौके पर इंस्टाग्राम पर आ गए।
4 of 6
आमिर खान
इंस्टाग्राम पर आने के 12 घंटे के अंदर ही आमिर को ब्लू टिक मिला और 26 हजार फॉलोवर भी हो गए। फैंस को उनके पहले पोस्ट का बेसब्री से इंतजार था। फैंस को ज्यादा इंतजार न कराते हुए आमिर ने अपने इंस्टाग्राम पर पहली तस्वीर पोस्ट कर दी।
विज्ञापन
5 of 6
आमिर खान
आमिर खान ने सबसे पहले अपनी मां जीनत हुसैन की फोटो को शेयर किया है। आमिर अपनी मां के काफी करीब रहे हैं और इसलिए इंस्टाग्राम पर डेब्यू करने पर उन्होंने सबसे पहले अपनी मां की फोटो शेयर की।
अगर बात की जाए फिल्मों की तो पिछले कुछ साल में आमिर खान ने साबित कर दिया है कि सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व मे उनका बोलबाला है। भारत के साथ-साथ चीन में भी आमिर के प्रशंसक अनगिनत हैं।