काजोल की मां तनुजा 70 के दशक की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक थीं । हाल ही में खबर आई कि वो अस्पताल में भर्ती हैं । तनुजा को डायवर्टिक्यूलाइटिस नाम की बीमारी है । अब उनका ऑपरेशन होगा । 75 साल की तनुजा को पेट में दर्द की शिकायत थी। इसके बाद मंगलवार को उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
2 of 7
तनुजा
काजोल अगर एक बेहतरीन अदाकारा बन पाईं तो वो सिर्फ अपनी मां की वजह से । एक्टिंग का कीड़ा उनमें उनकी मां तनुजा से आया है। तनुजा की मां शोभना समर्थ और बड़ी बहन नूतन भी हिंदी फिल्मों की बड़ी स्टार थीं। इसलिए तनुजा का भी हीरोइन बनना लाजमी था। तनुजा ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म मेकर केदार शर्मा की फिल्म 'हमारी याद आएगी' से की थी।
विज्ञापन
3 of 7
tanuja
- फोटो : social media
तनुजा को लगा था कि उनकी मां और बहन तो बड़ी स्टार हैं ही, इसलिए उन्हें एक्टिंग में कोई दिक्कत नहीं आएगी। लेकिन पहली फिल्म में ही उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जो उन्होंने कभी नहीं सोचा था । तनुजा को 1960 में उनकी मां शोभना समर्थ ने फिल्म 'छबीली' में लॉन्च किया था।
4 of 7
tanuja
- फोटो : social media
इस फिल्म की शूटिंग के दौरान तनुजा इतने नखरे दिखाती थीं कि पूरी यूनिट उनसे परेशान रहती थी। यही काम उन्होंने केदार शर्मा की फिल्म में भी किया। तनुजा सेट पर हर समय हंसी-मजाक में व्यस्त रहती थीं। लेकिन केदार शर्मा को ये सब बिलकुल पसंद नहीं था।
विज्ञापन
5 of 7
tanuja
- फोटो : social media
फिल्म के एक सीन में तनुजा को रोना था लेकिन वो बार-बार हंस रही थीं। ऐसा एक बार नहीं बल्कि कई बार हुआ। तनुजा अपने काम को बिलकुल भी संजीदगी से नहीं लेती थीं। तनुजा ने केदार शर्मा से कहा कि आज मेरा रोने का मूड नहीं है। इसी बात से नाराज होकर केदार शर्मा ने तनुजा को जोरदार तमाचा जड़ दिया।
विज्ञापन
6 of 7
tanuja
- फोटो : social media
ये देखकर पूरी टीम सन्न रह गई। इस फिल्म के हीरो राज कपूर धीरे से बाहर निकल लिए और तनुजा ने आसमान सिर पर उठा लिया। वो रोते हुए केदार शर्मा की शिकायत करने मां शोभना के पास पहुंची। जब तनुजा ने पूरी बात बताई तो मां ने उल्टा तनुजा को एक और थप्पड़ जड़ दिया। क्योंकि वो तनुजा के व्यवहार से अच्छी तरह वाकिफ थीं। अब तनुजा का रो-रोकर बुरा हाल था।
शोभना तनुजा को वापस सेट पर लेकर गईं और केदार शर्मा से कहा कि अब ये रो रही है। शूटिंग शुरू कर दीजिए। इसके बाद तनुजा ने पर्फेक्ट शॉट दिया। बता दें कि केदार शर्मा उस समय के गुस्सैल निर्देशकों में से एक माने जाते थे। वो तनुजा से पहले कई सुपरस्टार को तमाचा जड़ चुके थे। खैर तनुजा को इस थप्पड़ ने ही बुलंदियों पर पहुंचाया।