फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या बिग बॉस में राखी की होने जा रही एंट्री, दीपक कलाक के साथ फोटो शेयर कर दी जानकारी तो हुईं ट्रोल?

Thu, 30 May 2019 01:54 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
rakhi and deepak - फोटो : instagram
बीते कई साल से सलमान खान (Salman Khan) 'बिग बॉस' (Bigg Boss) होस्ट कर रहे हैं। इस साल भी 'बिग बॉस' के 13वें सीजन को भाईजान ही होस्ट करेंगे। इसके अलावा कई सेलेब्स के नाम भी बतौर कंटेस्टेंट सामने आ चुके हैं। इस सीजन के लिए देवोलीना भट्टाचार्जी, अंकिता लोखंडे, करण पटेल, विवेक दहिया के साथ ही बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान का नाम भी सामने आ रहा है।  
विज्ञापन

2 of 6
rakhi sawant
इसके अलावा एक शख्स ऐसा भी है जिसने खुद फोटो शेयर कर बिग बॉस 13 में जाने की बात कही है। ये शख्स कोई और नहीं बल्कि ड्रामा क्वीन राखी सावंत हैं। राखी ने इंस्टाग्राम पर दीपक कलाल के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को इस बात की जानकारी दी है कि वह बिग बॉस 13 में बतौर कंटेस्टेंट जा रही हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
rakhi sawant - फोटो : file photo
हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो राखी और दीपक ही जानें लेकिन इस पोस्ट के बाद लोग उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं। जोकि कोई नई बात नहीं है। राखी ने अपने इस पोस्ट में सलमान खान को धन्यवाद भी दिया है। साथ ही कलर्स टीवी का भी शुक्रिया अदा किया है।

4 of 6
Deepak Kalal
राखी और दीपक कलाल को एक साथ देखकर फैंस ने एक बार फिर राखी को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा- फिर तुम लोगों का ड्रामा शुरू हो गया। एक ने लिखा- क्या होगा बिग बॉस का जब तुम जैसे नौटंकीबाज लोग वहां पहुंच जाएंगे। एक ने लिखा- पहले तुम दोनों अपना रिश्ता डिसाइड कर लो...भाई बहन हो या पति पत्नी।
विज्ञापन

5 of 6
Rakhi sawant Deepak kalal
बता दें पिछले साल राखी, दीपक कलाल के साथ शादी को लेकर चर्चा में आई थीं। राखी सावंत और दीपक कलाल ने अपनी शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए बताया था कि दोनों लॉस एंजेल्स में 31 दिसंबर को शादी करने जा रहे हैं। इसके बाद दोनों ने प्रेस कॉन्फेंस भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Rakhi sawant Deepak kalal
दोनों ने अपनी शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए बॉलीवुड के सभी दिग्गजों को न्योता दिया है। साथ ही ये भी कहा है कि उनकी शादी में आने वाले सभी मेहमानों को आईफोन 12 प्लस तोहफे के तौर पर दिया जाएगा। इतना ही नहीं दोनों ने अपनी शादी का बजट 70 करोड़ बताया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें