फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक एक्ट्रेस माहिरा के साथ स्मोक कर रहे थे रणबीर, अब रणवीर सिंह ने दिया ये बयान

Mon, 06 Nov 2017 02:44 PM IST
टीम डिजिटल/ नोएडा
विज्ञापन
1 of 6
पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान के साथ न्यूयॉर्क की गलियों में स्मोक करते रणबीर कपूर की फोटो पिछले दिनों इंटरनेट पर जमकर वायरल हुई थी। जिसके बाद सोशल मीडिया में शॉर्ट ड्रेस पहनने और खुलेआम स्मोकिंग के लिए लोगों ने माहिरा खान को जमकर ट्रोल किया था। अब इस मामले में बॉलीवुड के 'बाजीराव' रणवीर सिंह ने अपनी राय रखी है।
विज्ञापन

2 of 6
इस विवाद पर जब रणवीर सिंह से सवाल किया गया तो मीरा और रणबीर कपूर का बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि, 'मैं अपने अनुभव के आधार पर ही बात कर सकता हूं। ऐसा होता है जब आप किसी खास समय पर किसी अपने के साथ खास पलों का लुत्फ उठा रहे होते हैं, लेकिन दूसरों के दखल पर चाहते हुए भी कुछ नहीं कर पाते। आपको उन्हें झेलना होता है, यह एक पागल दुनिया है'।
 
विज्ञापन

3 of 6
सोशल मीडिया में माहिरा को शॉर्ट ड्रेस और स्मोकिंग के लिए ट्रोल करने वालों पर रणवीर सिंह ने सभी की अपनी सोच, संस्कार, जिंदगी जीने का तरीका और मत होते हैं। कोई भी किसी को भी कुछ सीखाने के लिए अधिकृत नहीं।

4 of 6
'माहिरा एक शानदार कलाकार हैं, आपको कलाकार की सिर्फ कला देखनी चाहिए। किसी की निजि जिंदगी का ठेका लेना लोगों को छोड़ देना चाहिए। दरअसल लोगों का काम ही कहना होता है, आपको सिर्फ अपने काम पर ध्यान लगाना चाहिए'।
विज्ञापन

5 of 6
बता दें कि न्यूयॉर्क टूर के दौरान किसी ने छीपकर माहिरा और रणबीर की कई तस्वीरें क्लिक की और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी। जिसके बाद लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि दोनों बेहद करीब आते जा रहे हैं और दोनों के लिंक अप की खबरें भी खूब आई। यहां तक कि लोगों ने माहिरा की पीठ पर लव बाइट भी ढूंढ़ निकाला था लेकिन ये फर्जी निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इसके बाद सामने आई माहिरा ने कहा था कि मैं हमेशा से केयरफुल पर्सन रही हूं। लोगों ने मुझसे सवाल किया कि मैं तो कभी भी अपनी फिल्मों में स्मोकिंग या बैकलेस ड्रेस पहनने में हमेशा कतराती हूं, लेकिन पर्सनल लाइफ में ऐसा करने में मुझे झिझक क्यों नहीं हुई। तो मैं ये कहना चाहती हूं कि मैं अपनी पर्सनल जिंदगी में क्या करती हूं, इसका दुनिया से लेना देना नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें