आज मिथुन चक्रवर्ती यानी बॉलीवुड के 'डिस्को डांसर' का बर्थडे है । मिथुन आज 66 साल के हो गए हैं । मिथुन का असली नाम गौरांग चक्रवर्ती है । फिल्मों में आने से पहले मिथुन एक नक्सली थे । एक हादसे में उनके भाई की मौत हो गई थी। इसके बाद मिथुन ने खुद को नक्सली आंदोलन से अलग कर लिया।
विज्ञापन
2 of 9
मिथुन चक्रवर्ती
इसके बाद मिथुन ने 1976 में फिल्मों में एंट्री की । मिथुन की पहली फिल्म 'मृगया' थी । इस फिल्म के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था । मिथुन का फिल्मी करियर तो शानदार रहा लेकिन मायानगरी में आने के बाद उनकी पर्सनल लाइफ में काफी उथल-पुथल मच गई थी ।
विज्ञापन
3 of 9
मिथुन चक्रवर्ती
मिथुन भले ही नक्सली रहे हों लेकिन वो गजब के स्मार्ट थे । फिल्मों में आने के बाद मिथुन का नाम को-स्टार रंजीता, योगिता बाली, सारिका और कई हीरोइनों के साथ जुड़ा । लेकिन श्रीदेवी के साथ उनका रिलेशन एक अलग ही लेवल पर पहुंच गया था ।
4 of 9
मिथुन चक्रवर्ती
श्रीदेवी के लिए मिथुन ने अपनी पत्नी योगिता बाली तक को धोखा दिया था । मिथुन ने साल 1979 में योगिता बाली से शादी की थी । 1984 में आई फिल्म 'जाग उठा इंसान' में मिथुन-श्रीदेवी ने पहली बार स्क्रीन शेयर की थी। इस फिल्म की शूटिंग के साथ दोनों के अफेयर की खबरें आने लगी थी।
विज्ञापन
5 of 9
श्रीदेवी मिथुन चक्रवर्ती
मिथुन और श्रीदेवी का रिश्ता ऐसे मोड़ पर जा पहुंचा कि 1985 में दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली । दोनों की शादी के कोई पुख्ता सबूत नहीं हैं लेकिन विकीपीडिया पेज पर श्री और मिथुन को पति-पत्नी बताया गया है ।
विज्ञापन
6 of 9
श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती
इन दोनों की शादी की खबर जब योगिता बाली को हुई तो उनके सुसाइड की कोशिश करने की भी अवफाह उड़ी थी । लेकिन योगिता ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मैं मिथुन को उनकी दूसरी पत्नी के साथ स्वीकारने के लिए भी तैयार हूं।'
विज्ञापन
7 of 9
श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती
श्रीदेवी और मिथुन का रिश्ता तीन साल ही चल पाया था । जब श्रीदेवी को लगा कि मिथुन अपनी पहली पत्नी योगिता को तलाक नहीं देंगे तो श्री ने उन्हें छोड़ने का फैसला कर लिया । लेकिन दोनों ने कभी डिवॉर्स नहीं लिया । 1988 में श्री और मिथुन अलग हो गए ।
8 of 9
मिथुन चक्रवर्ती
योगिता ने जब तीसरे बच्चे नमाशी को जन्म दिया तो उनकी लाइफ से सब नॉर्मल हो गया । मिथुन से अलग होने के बाद श्रीदेवी और बोनी कपूर के अफेयर की खबरें आने लगीं । हालांकि पहले श्रीदेवी ने इसे सिर्फ गॉसिप बताया था ।
फिर 1996 में बोनी और श्रीदेवी ने गुपचुप शादी कर ली थी । खबरों की मानें तो शादी के वक्त श्रीदेवी 5 महीने की प्रेग्नेंट थीं । जाह्नवी का जन्म होने के बाद श्री ने बोनी से शादी का खुलासा किया था । उन्होंने कहा था कि हमने शादी पहले ही कर ली थी लेकिन अभी तक सीक्रेट रखा था ।