कुछ दिनों से सोशल मीडिया यूजर्स को कुछ नया मिल गया है। #JCBKiKhudai वो हैशटैग है, जिसे पढ़कर आपको हंसी आ सकती है। मामला शुरू हुआ दूल्हे की बारात से, लेकिन देखते ही देखते वह सनी लियोनी तक से होते हुए राहुल गांधी तक पहुंच गया। जब मामला इतना आगे बढ़ गया तो लोग बॉलीवुड सेलेब्स को कैसे छोड़ सकते थे। बना डाले संजय दत्त, शाहरुख खान, इमरान हाशमी, आमिर खान, अमिताभ बच्चन, सनी लियोनी समेत कई बॉलिवुड स्टार्स के #JCBKiKhudayi देखते हुए मीम्स।