बॉलीवुड के बादशाह खान और मिस्टर परफेक्शनिस्ट के बीच सब ठीक नहीं चल रहा है। वैसे तीनों खान आमिर, सलमान और शाहरुख के बीच तनातनी या नोंकझोंक कोई नई बात नहीं है लेकिन फिर भी आमिर और शाहरुख की दूरियां तो इतनी बढ़ गई हैं कि दोनों ने एक-दूसरे को ट्विटर तक पे फॉलो करना बंद कर दिया है। आमिर खान और शाहरुख खान दोंनों में कोई भी एक दूसरे को ट्विटर पर फॉलो नहीं कर रहा।
विज्ञापन
आमिर और शाहरुख के बीच 'ये क्या चल रहा है' ?
2 of 5
बादशाह खान ट्विटर पर 81 लोगों को फॉलो कर रहे हैं जबकि आमिर खान सिर्फ 7 लोगों को। लेकिन न तो शाहरुख की लंबी लिस्ट में और न ही आमिर की छोटी लिस्ट में एक-दूजे का नाम है। दोनों ही ट्विटर पर एक दूसरे से दूर काफी दूर नजर आते हैं। जबकि सलमान खान और करण जौहर को दोनों फॉलो कर रहे हैं।
विज्ञापन
आमिर और शाहरुख के बीच 'ये क्या चल रहा है' ?
3 of 5
आमिर जहां सलमान के जिगरी दोस्त हैं। आपको बता दें कि शाहरुख और आमिर के बीच ये लड़ाई 1996 में शुरू हुई थी। तब शाहरुख खान को फिल्म 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था। जबकि आमिर का कहना था कि ये अवॉर्ड फिल्म रंगीला के लिए उन्हें मिलना चाहिए था।
आमिर और शाहरुख के बीच 'ये क्या चल रहा है' ?
4 of 5
इससे आहत होकर तब आमिर ने कहा था कि वो अब भविष्य में ना ही कभी अवॉर्ड फंक्शन का हिस्सा बनेंगे और ना ही शाहरुख से बात करेंगे और आमिर अपनी इन दोनों ही बातों पर आज तक कायम हैं। हालांकि सार्वजनिक मंच से दोनों ही खान एक-दूसरे को दोस्त बताते हैं और ऐसी किसी भी बात से इनकार करते हैं।
इन दो खान के अलावा भी बहुत सारे ऐसे स्टार्स हैं जिनके बीच की दूरियां वक्त-वक्त पर सामने आती रहती हैं और कई के बीच आज भी दूरियां है। इनकी वजह या तो कोई फिल्म रही या फिर कोई हीरोइन जैसे सलमान और विवेक।