भारत ने वर्ल्ड क्रिकेट में जो मुकाम हासिल किया है, वह शायद ही किसी अन्य मुल्क ने हासिल किया होगा। 1983 के वर्ल्ड कप जीतने से लेकर 2022 में 1000वां ओडीआई खेलने तक, भारत ने क्रिकेट के इतिहास में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। भारत न सिर्फ क्रिकेट को लोकप्रिय बनाया है बल्कि, सुनील गावस्कर से लेकर सचिन तेंदुलकर तक और कपिल देव से लेकर बिशन सिंह बेदी तक कई दिग्गज खिलाड़ी भी दिए हैं। लेकिन अब इनकी दूसरी पीढ़ी सफलता की सीढ़ीयाें की तरफ बढ़ने लगी है। आई जानते हैं इन क्रिकेटर्स के बच्चे किस क्षेत्र में अपनी दास्तान लिख रहे हैं।