शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
उम्र के हिसाब से कहानी और किरदारों में बदलाव
बॉलीवुड में तीनों खान, शाहरुख, सलमान और आमिर का सिक्का काफी समय से चलता आया है। अब समझने का वक्त है कि आमिर, सलमान, शाहरुख और अजय देवगन जैसे कलाकारों को अपने किरदारों में बदलाव लाने की जरूरत है..., क्योंकि गाहे-बगाहे सोशल मीडिया पर भी यूजर्स कई बार अभिनेताओं को बेहद कम उम्र की अभिनेत्रियों के साथ रोमांस करने के लिए ट्रोल करते नजर आते हैं। दरअसल, एक समय के बाद आगे बढ़ने के लिए बदलाव जरूरी हो जाता है, क्योंकि फिल्म तो ऑडियंस को ही देखनी है।