ब्रह्मास्त्र
- फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने रिलीज से पहले ही करोड़ों कमा लिए हैं। फिल्म ने पहले दिन हिंदी भाषा में करीब 12.61 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं, टिकट्स की बात करें तो पहले दिन मात्र हिंदी भाषा में ही फिल्म के 373542 टिकट बिक चुके हैं। वहीं, दूसरे दिन की बात करें तो फिल्म ने हिंदी भाषा में 268336 टिकट बेचकर करीब 7.13 करोड़ की कमाई कर ली है। इसके अलावा तीसरे दिन फिल्म के 181933 टिकट बिक गए हैं और इसी के साथ फिल्म ने 6.38 करोड़ की कमाई कर ली है।