अल्फा
- फोटो : इंस्टाग्राम
शरवरी का पोस्ट
शरवरी ने इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म 'अल्फा' की कुछ शूटिंग के दौरान की तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं। इन तस्वीरों के साथ शरवरी ने कैप्शन में लिखा, 'आज आधिकारिक तौर पर 'अल्फा' फिल्म का दिन है। पर्दे पर जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा और शूटिंग के दौरान पीछे का माहौल भी शानदार रहा।'
क्या खास है तस्वीरों में
इन तस्वीरों में शरवरी ने आलिया और अनिल कपूर के साथ तस्वीरें साझा की हैं। पहली तस्वीर में शरवरी, आलिया के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर शरवरी की है, जिसमें वह मुस्कुराती नजर आ रही हैं। तीसरी तस्वीर शरवरी ने अनिल कपूर के साथ साझा की है। इसके अलावा कई तस्वीरों और वीडियो में अल्फा के सेट की झलक साफ दिखाई दे रही है।