फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर दूसरे हफ्ते में ही संघर्ष कर रही ‘अल्फा’, तीसरे वीक में लगातार गिर रही ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई

Wed, 15 Jul 2026 10:06 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Welcome To The Jungle Vs Alpha Collection: ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘अल्फा’ की कमाई अब लगातार गिरती जा रही है। जानिए आज बुधवार को कैसा रहा दोनों फिल्मों का हाल…
विज्ञापन
1 of 5
अल्फा Vs वेलकम टू द जंगल - फोटो : अमर उजाला

सिनेमाघरों में इन दिनों ‘धमाल 4’ नई रिलीज फिल्म है, जिसे दर्शक पसंद भी कर रहे हैं। हालांकि, इस बीच ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘अल्फा’ अभी भी बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई हैं। हालांकि, इन दोनों ही फिल्मों की कमाई अब लाखों में सिमटने लगी है। जानते हैं कि बुधवार का दिन इन दोनों ही फिल्मों के लिए कैसा बीता?

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
'वेलकम टू द जंगल' - फोटो : सोशल मीडिया

वेलकम टू द जंगल
अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ बॉक्स ऑफिस पर तीसरे हफ्ते में चल रही है। अब फिल्म ने अपने 20वें दिन यानी तीसरे बुधवार को सिर्फ 31 लाख रुपए ही जुटा पाए हैं। हालांकि, संभव है कि देर रात इन आंकड़ों में तब्दीली आए। इस तरह से 20 दिनों में ‘वेलकम टू द जंगल’ की कुल कमाई 131.16 करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी है।

विज्ञापन

3 of 5
वेलकम टू द जंगल - फोटो : एक्स

‘वेलकम टू द जंगल’ की अब तक की कमाई

  • 'वेलकम टू द जंगल' के बॉक्स ऑफिस पर 'धमाल 4' की रिलीज के बाद काफी असर पड़ा है।
  • यही कारण है कि अब फिल्म की कमाई लाखों में सिमटने लगी है।
  • पहले वीक 'वेलकम टू द जंगल' ने 93.15 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • दूसरे वीक फिल्म ने 31.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
  • अब तीसरे वीक में यह लाखों में सिमट गई है।
  • 18वें दिन फिल्म का कलेक्शन 55 लाख रुपये रहा था। जबकि 19वें दिन मंगलवार को मामूली बढ़त के साथ 75 लाख रुपए तक पहुंच गया था।
  • अब आज बुधवार यानी 20वें दिन कमाई सिर्फ 31 लाख रुपए ही रह गई है।

4 of 5
अल्फा - फोटो : एक्स

अल्फा
यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की फिल्म ‘अल्फा’ एक्शन, इमोशंस, सस्पेंस और ड्रामा से भरपूर है। लेकिन इस सबके बावजूद फिल्म दर्शकों पर जादू नहीं चला पाई है।

आलम यह है कि फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपये क्लब में नाम दर्ज करा पाना भी मुश्किल लग रहा है। 13वें दिन बुधवार को फिल्म सिर्फ 40 लाख रुपए ही जुटा पाई। इससे फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 55.60 करोड़ रुपए तक ही पहुंच पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अल्फा - फोटो : एक्स

‘अल्फा’ का अब तक का कलेक्शन

  • ‘अल्फा’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत 9.25 करोड़ रुपए के साथ की थी।
  • इसके बाद अपने पहले वीक में फिल्म ने 47.45 करोड़ रुपए की कुल कमाई की थी।
  • लेकिन दूसरे हफ्ते में ही फिल्म की कमाई में भारी गिरावट नजर आने लगी।
  • वीकेंड पर ठीकठाक कलेक्शन के बाद दूसरे सोमवार को फिल्म ने सिर्फ 75 लाख रुपये कमाए।
  • जबकि मंगलवार को 12वें दिन फिल्म का कलेक्शन 73 लाख रुपये ही रहा।
  • अब आज 13वें दिन बुधवार को भी फिल्म सिर्फ 40 लाख रुपए ही जुटा पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें