Shibani Akhtar Share Wimbledon Pictures: बीते दिनों विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट में कई भारतीय सेलेब्स भी नजर आए। इवेंट खत्म होने के बाद एक्ट्रेस और फरहान अख्तर की पत्नी शिबानी ने कुछ खास तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में जावेद अख्तर बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आए। फैंस का उन्होंने दिल ही जीत लिया।
विज्ञापन
1 of 5
विंबलडन का लुफ्त उठाते हुए फरहान, शिबानी और जावेद अख्तर
- फोटो : इंस्टाग्राम@shibaniakhtar
जावेद अख्तर के लिखे गीतों के दर्शक लंबे वक्त से कायल हैं, साथ ही उनकी कही बातें भी फैंस को सुकून देती हैं। हाल ही में उनका अलग अंदाज देखकर भी फैंस काफी खुश हुए। जावेद अख्तर अपने बेटे फरहान अख्तर और बहू शिबानी के साथ विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट देखने पहुंचे थे। इस क्वालिटी टाइम की तस्वीरें शिबानी ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर साझा की हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
विंबलडन का लुफ्त उठाते हुए फरहान, शिबानी और जावेद अख्तर
- फोटो : इंस्टाग्राम@shibaniakhtar
भारतीय पहनावे के साथ हैट लुक में छा गए जावेद अख्तर
शिबानी ने जावेद अख्तर और फरहान अख्तर के साथ कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं। यह तीनों विंबलडन का मजा लेते नजर आए। जावेद अख्तर ने कुर्ता-पजामा के साथ एक स्टाइलिश हैट पहनी थी। हैट के साथ उनका लुक काफी अलग नजर आया।
विज्ञापन
3 of 5
विंबलडन का लुफ्त उठाते हुए शिबानी और जावेद अख्तर
- फोटो : इंस्टाग्राम@shibaniakhtar
अलग-अलग अंदाज में क्लिक करवाईं तस्वीरें
जावेद अख्तर ने शिबानी और फरहान के साथ विंबलडन में अलग-अलग जगहों पर फोटो क्लिक करवाईं। शिबानी ने भी कैप्शन में लिखा, ‘पिता-बेटे की परंपरा में शामिल होकर जिंदगी के सबसे बेहतरीन पल बिताए। विंबलडन 2026 कमाल था। जावेद जी और फरहान के साथ जिंदगी भर के लिए यादगार पल संजो लिए। दिल खुशियों से भर गया है।’
4 of 5
विंबलडन का लुफ्त उठाते हुए फरहान, शिबानी और जावेद अख्तर
- फोटो : इंस्टाग्राम@shibaniakhtar
फैंस ने जावेद अख्तर की तस्वीरों पर दिए प्यार भरे रिएक्शन
फैंस ने भी शिबानी की साझा की गई तस्वीरों को सराहा। साथ ही जावेद अख्तर को सराहा क्योंकि वह विंबलडन जैसे इवेंट में भारतीय पहनावे में नजर आए। उनकी भारतीयता की फैंस ने तारीफ की।
विंबलडन का लुफ्त उठाते हुए फरहान, शिबानी
- फोटो : इंस्टाग्राम@shibaniakhtar
शिबानी ने फरहान अख्तर के साथ रोमांटिक फोटो शेयर की
शिबानी ने फरहान अख्तर यानी अपने पति के साथ भी कुछ रोमांटिक फोटो शेयर कीं। साथ में ब्रेकफास्ट भी एंज्वॉय किया।