फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडे टेस्ट में क्या पास हुई ‘वेलकम टू द जंगल’? चौथे दिन कितना कमाया? जानें ‘सुपरगर्ल’ और ‘कॉकटेल 2’ का हाल?

Tue, 30 Jun 2026 07:57 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: इन दिनों सिनेमाघरों में अलग-अलग जॉनर की फिल्में दर्शकों का मनाेरंजन कर रही हैं। जानिए, सोमवार को अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के अलावा ‘सुपरगर्ल’, ‘कॉकटेल 2’, ‘मैं वापस आऊंगा’, ‘मां इंटी बंगारम’ और ‘पेद्दी’ ने कितनी कमाई की है।  

विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
सोमवार का दिन थिएटर में मौजूद फिल्मों के लिए मुश्किल भरा रहता है। वीकेंड के मुकाबले इस दिन दर्शक फिल्में देखने कम संख्या में आते हैं। इसका असर फिल्मों की कमाई पर पड़ता है, कलेक्शन में भारी गिरावट आती है। तो क्या मंडे टेस्ट में फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ पास हाे सकी? और बाकी फिल्मों ने अपने खाते में कितने रुपये जमा किए हैं। पढ़िए बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट।
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
वेलकम टू द जंगल 
सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने चौथे दिन 8.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि तीसरे दिन यानी रविवार को 24.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस फिल्म का कलेक्शन सोमवार को काफी घट गया है। कुल कलेक्शन भी अब तक 72.25 करोड़ रुपये हुआ है।
अहमद खान निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल के अलावा कई चर्चित एक्टर्स भी नजर आए हैं। फिल्म कॉमेडी जॉनर की है। 
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'सुपरगर्ल' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
सुपरगर्ल  
बॉलीवुड फिल्मों के अलावा हॉलीवुड फिल्में भी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर समय-समय पर रिलीज होती हैं। हाल ही में हॉलीवुड फिल्म ‘सुपरगर्ल’ भी रिलीज हुई। इस फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन 48 लाख रुपये ही कमाए हैं। जबकि तीसरे दिन यानी रविवार को 1.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 
क्रेग गिलेस्पी निर्देशित इस फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 4.83 करोड़ रुपये हो चुका है। ‘सुपरगर्ल’ फिल्म में मिली अल्कॉक, मैथियास शोनार्ट्स, ईव रिडले, जेसन मोमोआ जैसे एक्टर्स लीड रोल में हैं। 

4 of 5
फिल्म 'कॉकटेल 2' में शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति - फोटो : एक्स (ट्विटर)
कॉकटेल 2 
सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने 11वें दिन 1.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि 10वें दिन यानी रविवार को 4.40 करोड़ रुपये इस फिल्म ने कमाए थे। होमी अदजानिया निर्देशित इस फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 84.90 करोड़ रुपये हो चुका है। 
इस फिल्म में लीड रोल में कृति सेनन, रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर हैं। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी। फिल्म प्यार और उसके सफर को अलग ढंग से दिखाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'मैं वापस आऊंगा में' शरवरी और वेदांग रैना - फोटो : इंस्टाग्राम@vedangraina
इन फिल्मों ने सोमवार को किया कितना कलेक्शन? 
  • इम्तियाज अली निर्देशित और दिलजीत दोसांझ अभिनीत फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' ने रिलीज के 18वें दिन 1.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 47.80 करोड़ रुपये है। 
  • सामंथा अभिनीत साउथ फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ ने रिलीज के 11वें दिन 1.60 करोड़ रुपये कमाए हैं। डायरेक्टर बी.वी. नंदिनी रेड्डी निर्देशित इस फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 49.85 करोड़ रुपये हो चुका है। 
  • साउथ फिल्म ‘पेद्दी’ ने भी रिलीज के 26वें दिन 34 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। बुची बाबू सना निर्देशित और रामचरण अभिनीत फिल्म ‘पेद्दी’ का कुल कलेक्शन भी अब तक 240.48 करोड़ रुपये हो चुका है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें