फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cocktail 2 Collection: वीकएंड के बाद ‘कॉकटेल 2’ की कमाई में भारी गिरावट, सोमवार को किया केवल इतना कलेक्शन

Mon, 29 Jun 2026 08:45 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Cocktail 2 Box Office Collection: ‘कॉकटेल 2’ बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है। जानिए फिल्म ने सोमवार को कितना कलेक्शन किया है। 

विज्ञापन
1 of 4
कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ 19 जून को रिलीज हुई थी। फिल्म रिलीज के बाद से ठीक-ठाक कमाई कर रही है। जानिए फिल्म ने आज सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है। 

विज्ञापन

2 of 4
कॉकटेल 2 रिव्यू - फोटो : सोशल मीडिया
वीकएंड पर की बढ़िया कमाई
‘कॉकटेल 2’ ने वीकएंड पर अच्छी कमाई की। फिल्म ने शनिवार को 4.25 करोड़, तो वहीं रविवार को इसने 4.40 करोड़ का कलेक्शन किया था। लेकिन वीकएंड के बाद आज इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली है।
विज्ञापन

3 of 4
कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : X
‘कॉकटेल 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 
‘कॉकटेल 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 11 दिन हो चुके हैं। शुरुआती दिनों में और वीकएंड पर इसने अच्छी कमाई की। लेकिन वीकएंड के बाद आज इसकी कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है। आज इसने 1.27 लाख का कलेक्शन किया है। इसका मतलब है इसके कलेक्शन में भारी गिरावट हुई है। इसके साथ इसका टोटल कलेक्शन 84.42 करोड़ का हो गया है। 

ये भी पढ़ें- Eetha: विवादों में फंसी श्रद्धा कपूर की फिल्म, ‘ईठा’ के टाइटल पर उठे सवाल; NCP ने बदलाव को लेकर उठाई ये मांग
विज्ञापन

4 of 4
कॉकटेल 2 - फोटो : X

क्या है ‘कॉकटेल 2’ की कहानी? 
फिल्म ‘कॉकटेल 2’  की कहानी कुणाल (शाहिद कपूर), दिया (रश्मिका मंदाना) और एली (कृति सेनन) की है। कुणाल और दिया रिश्ते में हैं, लेकिन कुछ समय बाद वही दिक्कत शुरू हो जाती है जो आजकल हर दूसरी फिल्म में दिखाई जाती है। सब ठीक है, बस अब रिश्ते में पहले वाला रोमांच नहीं बचा। फिर एली की एंट्री होती है। इसके बाद कहानी नया मोड़ लेती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें