फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2019 में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएंगी ये 5 बड़ी फिल्में, बॉलीवुड में 'कलंक' लगना तय

Mon, 31 Dec 2018 07:49 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
2019 Films - फोटो : amar ujala
साल 2018 खत्म होने में महज एक दिन शेष है। चंद घंटे बाद हम सभी 2019 का स्वागत करेंगे। बॉलीवुड दर्शकों के लिहाज से देखें तो अगला साल उनके लिए बेहद खास होने वाला है। साल 2019 में बॉलीवुड में जहां नए सितारे एंट्री लेने वाले हैं, वहीं कई धमाकेदार फिल्में भी बड़े पर्दे पर रिलीज होंगी। 2019 के शुरू होने से पहले जानते हैं अगले साल आने वाली बड़ी फिल्मों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 6
manikarnika - फोटो : file photo
फिल्म- मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी
साल 2019 की जिस पहली बड़ी फिल्म पर पूरी इंडस्ट्री की निगाहें टिकी हैं मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी है । मणिकर्णिका के ट्रेलर में कंगना रनौत की किशोर अवस्था से लेकर योद्धा बनने तक की छवियां हैं। फिल्म में अभिनेत्री कंगना रनौत मुख्य भूमिका में हैं। मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी का निर्देशन खुद कंगना और कृष कर रहे हैं। यह फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होगी।
विज्ञापन

3 of 6
kesari - फोटो : file photo
फिल्म- केसरी
सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी’ अगले साल 21 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म से अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा का नया लुक सामने आया है। आपको बता दें कि साल 1897 में 12 सितंबर के दिन सारागढ़ी की लड़ाई लड़ी गई थी। हवलदार ईशर सिंह की लीडरशिप में सिख रेजीमेंट ने कई घंटों तक अफगानी सेना के दस हजार सैनिकों से सारागढ़ी में लड़ाई लड़ी थी। अफगानी सेना संख्या काफी ज्यादा थी लेकिन तब भी वह मैदान में डटे रहे और अंतिम समय तक हार नहीं मानी।
 

4 of 6
salman khan - फोटो : file photo
फिल्म- भारत
सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भारत' की शूटिंग को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। खबर है कि फिल्म की शूटिंग का लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा पूरा हो चुका है और इसका एडिटिंग वर्क भी शुरू हो गया है। जल्द ही इस फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की जा सकती है। फिल्म 'भारत' का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ अभिनेत्री कटरीना कैफ और दिशा पाटनी मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन

5 of 6
Kalank - फोटो : file photo
फिल्म- कलंक
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन,माधुरी दीक्षित, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा की यह फिल्म काफी समय से चर्चा में हैं। इन दिनों फिल्म की शूटिंग जोरों पर है। यह बॉलीवुड की बिग बजट फिल्मों में से एक है। खबर है कि फिल्म में संजय दत्त की नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक वर्मा कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
cheat india - फोटो : file photo
अन्य फिल्में
इन सभी फिल्मों के अलावा बॉक्स- ऑफिस पर 2019 में साहो, जबरिया जोड़ी, चीट इंडिया, एक लड़की को देखा तो ऐसे लगा, बदला, गुली ब्वॉय और टोटल धमाल जैसी कई बड़ी फिल्में रिलीज होंगी। इनमें से कुछ फिल्मों के ट्रेलर भी रिलीज हो चुके हैं तो कुछ की शूटिंग चल रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें