फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 5 कारणों से बेहद खास होता है बॉलीवुड के लिए नया साल, चारों ओर सेलिब्रेशन का दौर

Mon, 31 Dec 2018 07:48 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Vidya Balan Nana Patekar - फोटो : twitter
साल का पहना दिन बॉलीवुड के किसी त्यौहार से कम नहीं होता। जहां एक ओर पूरी दुनिया नए साल के जश्न में डूबी होती है तो वहीं फिल्म इंडस्ट्री के लिए यह दिन दोहरी खुशी का होता है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर कैसे? तो चलिए हम आपको इसके 5 कारण बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
nana patekar - फोटो : File Photo
नाना पाटेकर
नए साल के पहले दिन बॉलीवुड के 5 स्टार्स का जन्मदिन होता है। इन स्टार्स में नाना पाटेकर, विद्या बालन, असरानी, सोनाली बेंद्रे और यशपाल शर्मा हैं। सबसे पहले बात करते हैं नाना पाटेकर की। नाना पाटेकर एक ऐसे कलाकर हैं, जो अपनी शर्तों पर काम करते हैं। हालांकि साल 2018 में नाना पाटेकर के ऊपर #MeToo कैंपेन के तहत तुनश्री दत्ता ने गंभीर आरोप लगाए। 
विज्ञापन

3 of 6
Vidya Balan - फोटो : File Photo
विद्या बालन 
इस लिस्ट में दूसरा नाम विद्या बालन का है। विद्या बालन बॉलीवुड की ऐसी अदाकारा हैं जो किसी भी किरदार में आसानी से फिट हो जाती हैं। विद्या बालन एनटीआर की बायोपिक में काम कर रही हैं। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। 

4 of 6
sonali bendre - फोटो : File Photo
सोनाली बेंद्रे 
सोनाली बेंद्रे का जन्मदिन भी 1 जनवरी को होता है। सोनाली बेंद्रे इस वक्त न्यूयॉर्क में हैं और कैंसर का इलाज करवा रही हैं। सोनाली अपनी हेल्थ की हर अपडेट सोशल मीडिया के जरिए फैंस को देती रहती हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
Asrani - फोटो : File Photo
असरानी
शोले के डायलॉग हम अंग्रेजों के जमाने के जेलर हैं, को आज भी जब कोई सुनता है तो उसके सामने एक अलग तरह की कद-काठी वाले जेलर की छवि घूमने लगती है। वह छवि है, मशहूर अभिनेता असरानी की। उन्होंने अपने कॅरियर की शुरुआत सहनायक के रूप में की है। बाद में वह कॉमेडियन के किरदार में लगातार नजर आते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Yashpal Sharma - फोटो : File Photo
यशपाल शर्मा 
यशपाल शर्मा बॉलीवुड के नामी चेहरे और थियेटर आर्टिस्ट हैं। यशपाल ने कई सारी फिल्मों में काम किया है। इन फिल्मों मे लगान, अब तक छप्पन, अपहरण, सिंग इज किंग के अलावा के अलावा कई और फिल्में शामिल हैं। यशपाल शर्मा का भी जन्मदिन 1 जनवरी को होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें