फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weird Insurance Policies: इन सितारों ने कराया स्माइल से लेकर आवाज तक का बीमा, इनके नाम आपको कर देंगे हैरान

Fri, 03 Jun 2022 03:08 PM IST
कुमार संभव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
इन सितारों ने कराया अपने अंगों का बीमा - फोटो : सोशल मीडिया
ग्लैमर जगत की बात करें तो यहां सब कुछ लुक्स और अपियरेंस पर निर्भर करता है। यही वजह है कि बॉलीवुड और हॉलीवुड के सितारे अपने शरीर और चेहरे को लेकर काफी पजेसिव रहते हैं। साथ ही, इन पर काफी पैसा भी खर्च करते हैं। हॉलीवुड स्टार जेनिफर लोपेज से लेकर इंटरनेशनल सिंगर रिहाना और देसी दिवा प्रियंका चोपड़ा तक तमाम ऐसे सेलेब्रिटीज हैं, जिन्होंने अपने शरीर के तमाम अंगों का बीमा करा रखा है या कॉपीराइट कराया है। इस रिपोर्ट में हम आपको ऐसे ही देसी-विदेशी सितारों से रूबरू करा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा अदाकारी के अलावा अपने गॉर्जियस लुक और दिलकश स्माइल के लिए जानी जाती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका ने अपनी नेचुरल पाउटी स्माइल का कॉपीराइट ले रखा है। अगर कोई सर्जरी के माध्यम से उनकी जैसी स्माइल हासिल करने की कोशिश करता है तो उसे अभिनेत्री को भारी-भरकम रकम देनी पड़ होगी। इसे कहते हैं मिलियन डॉलर स्माइल... सही है न?
विज्ञापन

3 of 6
अमिताभ बच्चन - फोटो : Twitter/@SrBachchan
अमिताभ बच्चन
बात देश की हो या विदेशों की... शायद ही ऐसा कोई शख्स होगा, जो अमिताभ बच्चन को जानता है और उनकी आवाज का दीवाना नहीं है। दरअसल, हर कोई उनकी दमदार आवाज का मुरीद है। इसी आवाज की वजह से अमिताभ बच्चन दूसरे तमाम अभिनेताओं से एकदम अलग नजर आते हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि बॉलीवुड में उनकी आवाज सबसे ज्यादा पहचानी जाती है। बॉलीवुड के शहंशाह को अपनी आवाज की कीमत उस वक्त पता चली, जब उससे गुटखा का प्रचार किया गया। इस बारे में उन्होंने ट्विटर पर भी लिखा था। इसके बाद बिग बी ने अपनी आवाज का कॉपीराइट करा लिया, जिससे कोई भी उनकी आवाज को कॉपी न कर सके। 

4 of 6
जेनिफर लोपेज - फोटो : social media
जेनिफर लोपेज
जेनिफर लोपेज हॉलीवुड की सबसे मशहूर सितारों में से एक हैं। अपनी अदाकारी से हर किसी को लुभाने वाली जेनिफर का शरीर भी काफी खूबसूरत है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेत्री ने भी अपने अंगों का बीमा करा रखा है, जिस पर उन्होंने काफी पैसा खर्च किया है। हालांकि, जेनिफर ने इन रिपोर्ट्स की पुष्टि कभी नहीं की। 
विज्ञापन

5 of 6
जॉन अब्राहम - फोटो : social media
जॉन अब्राहम
बॉलीवुड के हैंडसम हंक कहे जाने वाले जॉन अब्राहम फिटनेस के मामले में किसी से कम नहीं हैं। फिल्म दोस्ताना के एक सीन में जब उन्होंने अपनी बॉडी दिखाई तो हर किसी ने उनकी तारीफ की। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसके बाद देश की कई बीमा कंपनियों ने अभिनेता से संपर्क किया और 10 करोड़ रुपये में उनके शरीर के अंगों का बीमा करने का प्रस्ताव रखा। एक इंटरव्यू के दौरान जॉन अब्राहम ने बताया था कि इस मामले में चर्चा जारी है। साथ ही, काफी लोगों से मुलाकात भी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रिहाना - फोटो : Insatagram- @badgalriri
रिहाना
पूरी दुनिया में रिहाना का काफी ज्यादा फैन फॉलोइंग है। इस खूबसूरत सिंगर को 'सेलिब्रिटी लेग्स ऑफ ए गॉडेस' के खिताब से भी नवाजा जा चुका है। बताया जा रहा है कि यह अवॉर्ड मिलने के बाद रिहाना ने अपने इन अंगों का बीमा करा लिया था, जिस पर उन्होंने करोड़ों रुपये खर्च किए थे। हालांकि, इस मामले में रिहाना की तरफ से कभी कोई बयान नहीं आया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें