shahrukh khan
- फोटो : सोशल मीडिया
रेड चिलीज ने इस टीजर के साथ कैप्शन में लिखा, 'जब शाहरुख खान और एटली कुमार साथ आएंगे, तब कुछ कमाल होगा। एक्शन और मनोरंजक 'जवान' के लिए तैयार हो जाए, जो 2 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।' शाहरुख खान की यह फिल्म हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में भी रिलीज होगी। शाहरुख खान ने भी इस फिल्म का टीजर शेयर किया है, जिस पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। कई फैंस ने कमेंट सेक्शन में 'सुपर एक्साइटेड' लिखा है तो कुछ लोग फायर का इमोटिकॉन शेयर कर रहे हैं।