दामन गाना
- फोटो : सोशल मीडिया
सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी गाना रिलीज होने की जानकारी दी है। इस गाने को अक्की आर्यन ने अपनी आवाज दी है। वहीं, इसे ध्रुव सिंघल और सपना चौधरी पर फिल्माया गया है। घाघरा-चोली पहने सपना जबरदस्त ठुमके लगाती नजर रही हैं। सपना की अदाओं पर फैंस भी अपना दिल हार बैठे हैं। वहीं, गाने को भी बहुत बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है।