फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weekly Wrap: आमिर पर भड़कीं कंगना और शुरू होने जा रही 'पाताल लोक 2' की शूटिंग, पढ़ें बीते हफ्ते की बड़ी खबरें

Sun, 07 Aug 2022 10:41 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
कंगना रणौत, जयदीप अहलावत - फोटो : सोशल मीडिया
हर हफ्ते सिनेमा की दुनिया में कुछ न कुछ होता रहता है। कोई बड़ी घटना तो कभी किसी फिल्म की रिलीज तो कभी कोई ट्रेलर आता है। इस हफ्ते भी तमाम बड़ी घटनाएं घटी हैं, जिनपर हमारी नजर रहती है और हफ्ते हम 10 बड़ी खबरों के माध्यम से आपको हफ्तेभर की बड़ी खबरों के बारे में बताते रहते हैं। तो चलिए जानते हैं, इसबार क्या कुछ खास हुआ है। 
विज्ञापन

2 of 11
जयदीप अहलावत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अमेजन प्राइम वीडियो की सुपरहिट वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ के दूसरे सीजन की कहानी पर काम करीब करीब पूरा हो चुका है। सीरीज के लीड कलाकार जयदीप अहलावत अपने लोकप्रिय किरदार हाथीराम चौधरी के साथ फिर से वापसी की तैयारी शुरू कर चुके हैं। प्राइम वीडियो ने सीरीज के इस दूसरे सीजन को अप्रैल में हरी झंडी दी थी और अब ‘अमर उजाला’ को पता चला है कि इसकी शूटिंग अगले महीने से शुरू होने जा रही है। सूत्रों की मानें तो ‘पाताल लोक’ का दूसरा सीजन इसी साल सर्दियों में प्रसारित होना शुरू हो सकता है।

Paatal Lok Season 2: हाथीराम चौधरी की वापसी की तैयारी पूरी, जानिए कब से शुरू होगी ‘पाताल लोक 2’ की शूटिंग
विज्ञापन

3 of 11
कंगना रणौत-आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है लेकिन उससे पहले फिल्म का बहिष्कार शुरू हो चुका है। सोशल मीडिया पर कुछ लोग आमिर खान के पुराने बयानों की वजह से इस फिल्म को बायकॉट करने की बात कह रहे हैं। हालांकि आमिर खान ने इस ट्रेंड के बाद यह साफ तौर पर कह दिया है कि उन्हें गलत समझा जा रहा है। वह भी अपने देश से बहुत प्यार करते हैं। इस बीच कंगना रणौत भी इस विवाद में कूद पड़ी हैं। एक्ट्रेस ने आमिर पर एक ऐसा आरोप लगाया है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

Laal Singh Chaddha: आमिर खान पर भड़कीं कंगना रणौत, कहा- उन्होंने हिंदूफोबिक 'पीके' बनाई और अब...
 

4 of 11
क्रिमिनल जस्टिस 3 - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी अपनी मशहूर वेब सीरीज क्रिमिनल जस्टिस के नए सीजन के साथ फिर वापसी करने के लिए तैयार है। माधव मिश्रा के रूप में पंकज त्रिपाठी अपने पुराने अंदाज में दर्शकों का मनोरंजन करते दिखेंगे। इसी क्रम में हाल ही में सीरीज के तीसरे सीजन का टीजर जारी कर दिया गया है। बुधवार को जारी हुए सीरीज के टीजर में पंकज त्रिपाठी एक बार वकील बन सच से पर्दा उठाते नजर आएंगे।

Criminal Justice 3 Teaser: क्रिमिनल जस्टिस के तीसरे सीजन का टीजर जारी, अधूरे सच का खुलासा करेंगे ‘माधव मिश्रा’
विज्ञापन

5 of 11
रक्षा बंधन - फोटो : youtube
सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' और अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षा बंधन' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। एक तरफ जहां आमिर खान और करीना कपूर की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' घोषणा के बाद से ही सोशल मीडिया पर बायकॉट ट्रेंड का सामना कर रही है। वहीं दूसरी तरफ रिलीज के एक हफ्ते पहले अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'रक्षा बंधन' को ट्विटर पर नेटिजन्स का गुस्सा झेलना पड़ रहा है। जी हां, वायरल #BoycottLaalSinghChaddha (बायकॉट लाल सिंह चड्ढा) ट्रेंड के बाद अब नेटिज़न्स #BoycottRakshaBandhanMovie (बायकॉट रक्षा बंधन मूवी) ट्रेंड कर रहे हैं।

Boycott Raksha Bandhan: महाशिवरात्रि पर ट्वीट करना अक्षय कुमार को पड़ा भारी, ट्रेंड हुआ 'बायकॉट रक्षा बंधन'
विज्ञापन

6 of 11
सिंगर जानी - फोटो : सोशल मीडिया

बीते मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से ही सभी सितारों में खौफ का माहौल है। मूसेवाला की हत्या के बाद से ही कई सितारों को धमकी मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। एक तरफ जहां अभिनेता सलमान खान की मिली धमकी के बाद से ही एक्टर अपनी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रहे हैं। तो वहीं, अभिनेत्री कटरीना-विक्की को मिली धमकी के बाद पुलिस में मामले में आरोपी शख्स को गिरफ्तार किया था। इसी बीच अब एक और सितारे को धमकी मिलने की खबर सामने आई है। 

Jaani Death Threat: पंजाबी सिंगर जानी को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस से की सुरक्षा की मांग

विज्ञापन

7 of 11
पुष्पा - फोटो : सोशल मीडिया
तेलुगू निर्माताओं की हड़ताल की वजह से कई तेलुगू फिल्मों का निर्माण रोक दिया गया है। इन फिल्मों की सूची में अभिनेता अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' का नाम भी शामिल है। बता दें कि 'पुष्पा: द रूल' के निर्माताओं द्वारा बनाई गई योजना के अनुसार अल्लू अर्जुन की फिल्म की शूटिंग अगस्त के तीसरे सप्ताह में शुरू होने वाली थी। लेकिन अब, उन्होंने इसे पोस्टपोन करने का फैसला किया है। इसके साथ ही उन्होंने 'पुष्पा' के फैंस को इस बात की जानकारी भी दी है कि अब वह फिल्म की शूटिंग कब से शुरू करने की योजना बना रहे हैं?

Pushpa 2: अल्लू अर्जुन ने शुरू की 'पुष्पा 2' की तैयारी, अपने लुक के साथ कर रहे तरह-तरह के प्रयोग
 

8 of 11
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
लाल सिंह चड्ढा के जरिए आमिर खान करीब चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं। लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान के साथ करीना कपूर भी नजर आने वाली हैं। काफी लंबे इंतजार के बाद ये फिल्म रक्षाबंधन पर सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। आमिर खान के फैंस जो उनकी फिल्मों के लिए महीनों इंतजार करते थे, जिनकी फिल्में देखने के लिए टिकट ब्लैक में बिकते थे और सोशल मीडिया पर खूब बज होता था। लेकिन लाल सिंह चड्ढा के साथ ऐसा कुछ नहीं हो रहा है, बल्कि फैंस इस फिल्म को बॉयकॉट करने की मांग कर रहे हैं।

Laal Singh Chaddha: विरोध के बाद आमिर खान ने फिल्म में किया बदलाव, क्या बायकॉट की मांग का है असर?

9 of 11
महारानी 2 - फोटो : यूट्यूब
हुमा कुरैशी बॉलीवुड की दमदार पारी के बाद अपने शानदार अभिनय से ओटीटी पर भी धाक जमा चुकी हैं। उनकी वेब सीरीज 'महारानी' के पहले सीजन को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और तभी से दर्शकों को इस सीरीज के दूसरा पार्ट का बेसब्री से इंतजार है। फिलहाल मेकर्स ने अब 'महारानी 2' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। जिसमें जबरदस्त राजनीति के साथ क्राइम भी देखने को मिल रहा है। फिलहाल एक बार फिर से अपने हाव-भाव और दमदार डायलॉग डिलीवरी से हुमा कुरैशी ने कुछ ही देर में महफिल लूट ली है। साधारण गृहिणी से राजनेता बनी रानी के रूप में हुमा धाकड़ अंदाज में नजर आ रही हैं।

Maharani 2 Trailer: 'महारानी 2' का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज, चंद डायलॉग में हुमा कुरैशी ने लूट ली महफिल

10 of 11
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को हथियार रखने का लाइसेंस दे दिया है। बता दें कि कुछ समय पहले कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने अभिनेता को 'मूसेवाला जैसा हाल' करने देने की धमकी दी थी। जिसके बाद सलमान खान ने 22 जुलाई को मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फनसालकर से मुलाकात कर आत्मसुरक्षा का हवाला देते हुए हथियार रखने का लाइसेंस मांगा था। इतना ही नहीं अभिनेता ने अपनी सुरक्षा व्यवस्था में कई तरह के परिवर्तन भी किए हैं।

Salman Khan: मुंबई पुलिस ने सलमान खान को दिया आर्म्स लाइसेंस, मिली थी 'मूसेवाला जैसा हाल' करने की धमकी
 
विज्ञापन

11 of 11
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा के मशहूर निर्देशक विवेक अग्निहोत्री अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं। लगभग हर मुद्दे पर अपनी राय बेबाकी से रखे वाले विवेक अपनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर काफी सुर्खियों में रहे थे। इसी बीच एक निर्देशक एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही में अपने ट्विटर अकाउंट बंद करने का एलान किया है। विवेक ने इस बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट भी किया।

Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री ने ट्विटर अकाउंट बंद करने का किया एलान, लोग बोले- सही फैसला किया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें