फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weekend Box Office Report: कांतारा के सामने नहीं टिक पाई राम सेतु, अजय देवगन की थैंक गॉड का तो मत पूछिए हाल

Mon, 31 Oct 2022 08:11 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के लिए इस बार का वीकएंड काफी दिलचस्प रहा। एक तरफ दिवाली के दूसरे दिन रिलीज हुईं अक्षय कुमार और अजय देवगन की फिल्मों के बीच क्लैश। वहीं, दूसरी तरफ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही ऋषभ शेट्टी की कांतारा से बॉलीवुड की भिड़ंत। ऐसे में कौन किससे आगे रहा? बॉक्स ऑफिस पर किसने किसको पछाड़ा? यह जानने के लिए पाठक बेहद उत्साहित हैं। तो आई जानते हैं तीनों फिल्मों ने तीन दिन के वीकएंड पर कितने करोड़ की कमाई की।
विज्ञापन

2 of 7
राम सेतु - फोटो : सोशल मीडिया
राम सेतु
अक्षय कुमार की फिल्म ' राम सेतु ' ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म के वीकएंड कलेक्शन की बात करें तो राम सेतु ने शुक्रवार को 6.05 करोड़, शनिवार को 7.3 करोड़ और रविवार को  8.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यानी वीकएंड पर फिल्म की कमाई में लगातार बढ़ोतरी हुई और फिल्म ने वीकएंड पर 21.55 करोड़ का कारोबार किया। फिल्म की कुल कमाई की बात करें तो यह आंकड़ा 57.25 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा है।

यह भी पढ़ें: सबसे ज्यादा 100 करोड़ी फिल्में दे चुकी हैं बॉलीवुड की ये अदाकाराएं, लिस्ट में टॉप पर है यह एक्ट्रेस
विज्ञापन

3 of 7
राम सेतु - फोटो : सोशल मीडिया
दिन कलेक्शन
शुक्रवार 6.05 करोड़
शनिवार 7.3 करोड़
रविवार 8.50 करोड़
कुल वीकएंड कलेक्शन 21.55 करोड़

4 of 7
थैंक गॉड - फोटो : सोशल मीडिया
थैंक गॉड 
अजय देवगन की फिल्म का हाल अच्छा नहीं है। एक तरफ जहां अक्षय कुमार की फिल्म 60 करोड़ का आंकड़ा छूने जा रही है। वहीं, दूसरी तरफ, थैंक गॉड पहले वीकएंड तक 30 करोड़ रुपये तक की कमाई करने में नाकामयाब रही। फिल्म ने शुक्रवार को 3.3 करोड़, शनिवार को 3.25 करोड़ और रविवार को 4 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन मात्र 29.4 करोड़ हुआ है। 

यह भी पढ़ें: डांस के साथ एक्टिंग में भी माहिर हैं कोरियोग्राफर धर्मेश, इस शो से रातों-रात हो गए थे फेमस
विज्ञापन

5 of 7
थैंक गॉड - फोटो : सोशल मीडिया
दिन कलेक्शन
शुक्रवार 3.3 करोड़
शनिवार 3.25 करोड़
रविवार 4 करोड़
कुल वीकएंड कलेक्शन 10.55 करोड़
विज्ञापन

6 of 7
कांतारा - फोटो : सोशल मीडिया
कांतारा
इस समय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली कांतारा की बात करें तो ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने अक्षय - अजय को धूल चटा दी है। फिल्म ने वीकएंड पर ताबड़तोड़ कमाई की है। कांतारा ने शुक्रवार को 5.65 करोड़, शनिवार को 10.55 करोड़ और रविवार को 11 करोड़ का कारोबार किया है। यानी ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने तीन दिन में तकरीबन 27.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

यह भी पढ़ें:  जितेंद्र को 14 साल की शोभा कपूर से हो गया था प्यार, घर वालों से छिपकर रचाई थी शादी
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कांतारा - फोटो : सोशल मीडिया
दिन कलेक्शन
शुक्रवार 5.65 करोड़
शनिवार 10.55 करोड़
रविवार 11 करोड़
कुल वीकएंड कलेक्शन 27.2 करोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें