फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weekend BO Report: बॉलीवुड के ब्रह्मास्त्र को साउथ की कांतारा ने दी मात, विक्रम वेधा को पछाड़ आगे निकली पीएस-1

Mon, 03 Oct 2022 01:11 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
Weekend Box Office Collection - फोटो : सोशल मीडिया

Weekend Box Office Collection : अक्टूबर का पहला वीकएंड काफी अच्छा रहा। हिंदी, तमिल और साउथ की अन्य फिल्मों ने मिलकर तीन दिन में 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। खास बात यह है कि पीएस-1 को छोड़कर हर फिल्म की कमाई में शुक्रवार के मुकाबले रविवार को उछाल देखने को मिली है। अब सवाल यह उठता है कि वीकएंड पर सबसे ज्यादा कमाई आखिर किसने की है? इस बार वीकएंड बॉक्स ऑफिस का महारथी कौन बना है? आइए जानते हैं…

विज्ञापन

2 of 10
विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया

विक्रम वेधा
ऋतिक रोशन की फिल्म ‘विक्रम वेधा’ पहले ही वीकएंड पर दर्शकों को आकर्षित करने में नाकाम रही। 170 करोड़ में बनी साउथ की यह रीमेक तीन दिनों में 40 करोड़ रुपये का भी आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर मात्र 10.58 करोड़ की कमाई की थी। शनिवार को फिल्म के कलेक्शन में थोड़ा उछाल आया और फिल्म ने 12.51 करोड़ का कारोबार किया।  वहीं, रविवार को कमाई और बढ़ी और ‘विक्रम वेधा’ ने 14.50 करोड़ कमाए। हालांकि, कुल कलेक्शन मात्र 37.59 करोड़ ही रहा जो बजट के मुकाबले काफी कम है। Brahmastra BO Collection: क्या नहीं चल पाया बॉलीवुड के ब्रह्मास्त्र का जादू? जानें फिल्म की कमाई का लेखा-जोखा

विज्ञापन

3 of 10
विक्रम वेधा - फोटो : Social media

ऐसा रहा वीकएंड कलेक्शन

दिन वीकएंड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
शुक्रवार 10.58 करोड़ रुपये
शनिवार 12.51 करोड़ रुपये
रविवार 14.50 करोड़ रुपये

4 of 10
पीएस-1 - फोटो : सोशल मीडिया

पोन्नियिन सेल्वन-1
‘विक्रम वेधा’ ने तीन दिन में जितने करोड़ कमाए हैं, तकरीबन उतना मणिरत्न की फिल्म ‘पीएस-1’ ने ओपनिंग डे पर ही कमा डाले थे। यदि पहले वीकएंड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने तीन दिन में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म जहां पहले दिन 36.5 करोड़ का कारोबार किया था, वहीं दूसरे दिन 34.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। शुरुआती आंकड़ों की माने तो फिल्म ने तीसरे दिन यानी रविवार को करीब 37 करोड़ रुपये कमाए हैं। ऐसे में तकरीबन 500 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने अपने पहले ही वीकएंड पर 108.10 करोड़ का करोबार कर लिया है। Box Office Report: पीएस-1 का बोलबाला, विक्रम वेधा की ठीक-ठाक कमाई, ऐसा रहा रविवार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

विज्ञापन

5 of 10
पीएस-1 - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसा रहा वीकएंड कलेक्शन

दिन वीकएंड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
शुक्रवार 36.5 करोड़ रुपये
शनिवार 34.6 करोड़ रुपये
रविवार 37 करोड़ रुपये
विज्ञापन

6 of 10
कांतारा - फोटो : सोशल मीडिया

कांतारा
'केजीएफ' और 'सालार' के निर्माताओं की 'कांतारा' ने भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की है। 30 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन मात्र 3.9 करोड़ का काराेबार किया था। हालांकि, दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में उछाल आया और ‘कांतारा’ ने 6.70 करोड़ की कमाई कर डाली। दर्शकों को यह फिल्म इतनी पसंद आई की रविवार को इसकी कमाई में और इजाफा हुआ और फिल्म ने 8.50 करोड़ का कारोबार कर डाला। इस तरह फिल्म ने तीन दिन में 19.10 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है। IMDB Rating: कमाई ही नहीं रेटिंग में भी पीएस 1 को पछाड़ आगे निकली कांतारा, किस फिल्म को मिले कितने सितारे

विज्ञापन

7 of 10
कांतारा - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसा रहा वीकएंड कलेक्शन

दिन वीकएंड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
शुक्रवार 3.9 करोड़ रुपये
शनिवार 6.70 करोड़ रुपये
रविवार 8.50 करोड़ रुपये

8 of 10
ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ब्रह्मास्त्र
रणबीर-आलिया की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ को रिलीज हुए 24 दिन हो चुके हैं। हालांकि, फिल्म अब भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक आकर्षित करने में कामयाब हो रही है। यूं तो चौथे शुक्रवार को फिल्म का कलेक्शन काफी कम रहा लेकिन शनिवार और रविवार को फिल्म ने करोड़ में कमाई कर चौथे वीकएंड पर 3.47 करोड़ की कमाई कर डाली। Adipurush: क्या 'रामायण' के रावण ने अपना लिया इस्लाम धर्म? 'आदिपुरुष' का टीजर देख आग बबूला हुए लोग

9 of 10
ब्रह्मास्त्र - फोटो : social media

ऐसा रहा वीकएंड कलेक्शन

दिन वीकएंड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
शुक्रवार 0.7 करोड़ रुपये
शनिवार 1.17 करोड़ रुपये
रविवार 1.60 करोड़ रुपये
विज्ञापन

10 of 10
गॉडफादर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गॉडफादर वीकएंड एडवांस बुकिंग
चिरंजीवी और सलमान खान की आगामी फिल्म ‘गॉडफादर’ के तेलुगू संस्करण की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। फिल्म के अब तक 80,660 टिकट्स बुक हो चुके हैं। एडवांस बुकिंग के जरिए फिल्म ने रिलीज से पहले ही 1.26 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है। Chiranjeevi: पूजा हेगड़े के साथ ऐसी तस्वीर खिंचाने से भाषा विवाद पर बयान तक, इन विवादों का हिस्सा रहे चिरंजीवी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें