चिरंजीवी को साउथ का सुपरस्टार कहा जाता है। उन्होंने सिनेमा को एक से बढ़कर फिल्में दी हैं। अभिनेता की फिल्मों को दर्शकों का खूब प्यार भी मिलता है। लेकिन क वक्त था जब बॉलीवुड की तुलना में साउथ फिल्मों को ज्यादा तवज्जो नहीं मिलती थी। लेकिन अब समय बदल रहा है, अब साउथ की फिल्में हिंदी सिनेमा को भी टक्कर दे रही हैं और खूब धमाल मचा रही हैं। इसी बीच साउथ के सुपरस्टार कहे जाने वाले चिरंजीवी ने ऐसा बयान दे दिया जो अब जमकर वायरल हो रहा है। चिरंजीवी ने बताया कि कैसे उनको एक कार्यक्रम में अपमानित किया गया था। फिर उन्होंने कहा कि उनके अपमान का बदला उनका बेटा लेगा। तो चलिए आज आपको बताते हैं चिरंजीवी से जुड़े कुछ बयान-