विक्रम वेधा
- फोटो : सोशल मीडिया
विक्रम वेधा
ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर फिल्म पहले दिन से ही धीमी गति से चल रही थी। इस फिल्म के जरिए ऋतिक रोशन ने बड़े पर्दे पर चार साल बाद वापसी की थी। उम्मीद जताई जी रही थी कि फिल्म सुपरहिट साबित होगी, लेकिन अब स्थिति ये है कि विक्रम वेधा को तो दर्शक भी नहीं मिल रहे हैं। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार इस फिल्म ने 20वें दिन यानि बुधवार को 35 लाख का कलेक्शन किया है। विक्रम वेधा का कलेक्शन 77.66 करोड़ रुपये हो चुका है।