विक्की कौशल और कटरीना कैफ
- फोटो : सोशल मीडिया
राजस्थान में होगी शादी
कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी राजस्थान के सिक्स सेंस बरवाड़ा फोर्ट होटल में होगी, जहां पर शादी से पहले ही सारी रस्में की जाएगी। इस फोर्ट में दोनों की टीम पहुंच चुकी है, जहां पर वह हर तैयारी का ध्यान रख रही है। खास बात ये है कि इसी फोर्ट में कटरीना और विक्की के लिए दो सुइट बुक करवा रखे हैं, जिसका किराया 7-7 लाख रुपये हैं।