दिवाली पर लोगों को बहुत सारे सरप्राइज और गिफ्ट मिले। अब दिवाली का जश्न खत्म हो चुका है लेकिन बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के फैंस के लिए जश्न मनाने का एक और मौका सामने आ सकता है। स्पॉटब्वॉय की खबर के मुताबिक अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इस साल दिसंबर में शादी कर सकते हैं।
पढ़ेंः KBC 9: आखिरी एपिसोड की शूटिंग के दौरान बिगड़ी 'बिग बी' की तबीयत
विज्ञापन
2 of 4
जी हां ये बात अब सामने आ रही है। आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने दिसंबर में होने वाले श्रीलंका टूर में मैच न खेलने की अर्जी दी है। यानि को वो दिसंबर महीने में छुट्टी चाहते हैं।
विज्ञापन
3 of 4
BCCI को दिए एप्लीकेशन में उन्होंने छुट्टी का कारण 'पर्सनल' लिखा है। सिर्फ इतना ही नहीं अनुष्का के कुछ करीबी दोस्तों ने बताया है कि वो भी दिसंबर महीने में कोई शूटिंग नहीं करना चाहती हैं। तो क्या दोनों इस दिसंबर में शादी करने की सोच रहे हैं या फिर शादी का फैसला हो चुका है ये तो वक्त ही बताएगा लेकिन ये तो तय है कि कुछ विराट होने वाला है।
पढ़ेंः रेप के आरोप पर अब सलमान के बॉडीगार्ड शेरा ने तोड़ी चुप्पी, दिया ये बड़ा बयान
आपको बता दें कि हाल ही में विराट और अनुष्का ने मान्यवर के एक विज्ञापन में साथ काम किया। ये विज्ञापन एक शादी की थीम पर आधारित था जिसमें दोनों एक दूसरे के साथ 7 वचन की कसमें निभाते दिखे। अब लगता है कि दोनों जल्द ही असल जिंदगी में ऐसा करते दिखेंगे।