फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेडिंग एनिवर्सरी: वरुण धवन ने शेयर की अपनी हल्दी की अनदेखी तस्वीरें, दोस्तों के साथ मस्ती करते दिखे एक्टर

Mon, 24 Jan 2022 04:02 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन आज अपनी शादी की पहली सालगिरह मना रहे हैं। इस खास मौके पर अभिनेता ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अपनी पत्नी नताशा दलाल को इस खास मौके पर बधाई दी। 
 
विज्ञापन
1 of 5
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन आज अपनी शादी की पहली सालगिरह मना रहे हैं। इस खास मौके पर अभिनेता ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अपनी पत्नी नताशा दलाल को इस खास मौके पर बधाई दी। वहीं, एक्टर ने इस खास दिन पर अपनी शादी समारोह की कुछ अनदेखी तस्वीरें भी फैंस के साथ शेयर की है। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई यह तस्वीरें वरुण के हल्दी समारोह की हैं। इन तस्वीरों में वह अपने दोस्तों के साथ पानी से मस्ती करते हुे अच्छा समय बिताते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा एक और तस्वीर में वरुण अपने दोस्त के साथ स्वीमिंग पूल में मस्ती करते दिखाई दिए।

बॉलीवुड एक्टर की इन तस्वीरों पर उन्हें ढ़ेर सार बधाइयां मिल रही है। वरुण धवन के फैंस उन्हें इस खास मौके पर शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं, कई फिल्म सितारे भी शादी की सालगिरह पर वरुण और नताशा को मुबारकबाद देते नजर आए। इससे पहले वरुण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए नताशा को यह खास दिन विश किया।
 
विज्ञापन

2 of 5
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम

एक्टर ने अपनी शादी की कुछ तस्वीरों साझा की हैं, जिसमें से एक तस्वीर में वह हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में दोनों एक- दूसरे को वरमाला पहनाते दिखाई दे रहे हैं। जबकि एक अन्य फोटो में दोनों एक-दूसरे को नमस्ते के साथ बधाई देते हुए दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को शेयर करते हुए वरुण ने कैप्शन में लिखा, एक। इसके साथ ही अभिनेता ने एक दिल वाला इमोजी भी पोस्ट किया। 

 
विज्ञापन

3 of 5
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम

वरुण के इस पोस्ट प्रतिक्रिया देते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने कमेंट किया, "प्यारी।" वहीं, टाइगर श्रॉफ ने इस कपल को बधाई दी, जबकि नेहा कक्कड़ और हुमा कुरैशी ने कमेंट में दिल वाले इमोजी पोस्ट किए। इसके अलावा सबा अली खान ने भी लिखा, "आपको और भी खूबसूरत यादों के लिए शुभकामनाएं।"

4 of 5
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने पिछले साल 24 जनवरी को अपनी  लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से शादी की थी। दोनों ने कोरोनो महामारी के मद्देनजर सीमित परिवार के सदस्यों और दोस्तों की उपस्थिति में अलीबाग में सात फेरे लिए थे। उनकी इस शादी के चर्चे पूरे बॉलीवुड गलियारे में हुए थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वरुण धवन और नताशा दलाल - फोटो : Instagram

वर्कफ्रंट की बात करें वरुण धवन जल्द ही अपनी फिल्म भेड़िया में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ कृति सैनन भी हैं। इसके अलावा उन्होंने हाल ही जग जुग जीयो की शूटिंग भी पूरी कर ली है, जिसमें कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू कपूर नजर आने वाले हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें