फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katrina-Vicky: पहली सालगिरह पर स्लो भांगड़ा कर खुशी से झूमे विक्की, पति का क्यूट अंदाज देख कटरीना की छूटी हंसी

Fri, 09 Dec 2022 04:19 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Katrina-Vicky: पहली सालगिरह पर स्लो भांगड़ा कर खुशी से झूमे विक्की, पति का क्यूट अंदाज देख कटरीना की छूटी हंसी
विज्ञापन
1 of 7
विक्की कौशल, कटरीना कैफ - फोटो : Instagram
कटरीना कैफ और विक्की कौशल बॉलीवुड के पॉवर कपल्स में से एक हैं, जो अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। दोनों ने अपने रिलेशनशिप को सभी से छुपा कर रखा था और शादी की खबरें सामने आने तक किसी को इस बारे में भनक तक नहीं लगने दी थी। दोनों ने पिछले साल आज ही के दिन शादी रचाई थी। ऐसे में आज लव बर्ड्स की पहली शादी की सालगिरह पर हम आपको दोनों की लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 7
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : Instagram
कॉफी विद करण से हुई शुरुआत
कटरीना कैफ और विक्की कौशल की लव स्टोरी काफी मजेदार है, दोनों ने कभी सोचा भी नहीं था कि वे शादी कर लेंगे। दोनों की लव स्टोरी करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण से हुई थी। जब विक्की करण के शो में आए, तो करण ने उन्हें कहा कि कटरीना उनके साथ काम करना चाहती हैं। क्योंकि कटरीना का मानना है कि दोनों ऑनस्क्रीन साथ में अच्छे लगेंगे। बस, इतना सुनते ही विक्की की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उन्होंने बेहोश होने का नाटक किया।

Wedding Anniversary: शादीशुदा जावेद अख्तर पर आया था शबाना आजमी का दिल, पिता की नाराजगी के बाद भी किया निकाह
विज्ञापन

3 of 7
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : Instagram
कटरीना के गाने पर परफॉर्म करते थे विक्की
विक्की कौशल को एक्टिंग क्लास के दौरान जब टास्क दिया जाता था कि कैमरे को लड़की समझकर परफॉर्म करना है। तब विक्की कैमरे को कटरीना समझकर डांस करते थे, वो तेरी ओर गाने पर। यानी फिल्मी दुनिया में अपना सफर शुरू करने से पहले ही विक्की कौशल कटरीना कैफ को चाहते थे।

Pathaan First Song: दीपिका का दमकता रूप देख आप भी रह जाएंगे दंग, सोमवार को रिलीज होगा ‘पठान’ का यह पहला गाना

4 of 7
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : Instagram
एक शो में हुई मुलाकात
इसके बाद विक्की कौशल और कटरीना कैफ की मुलाकात एक शो में हुई, जिसमें कई होस्ट नहीं था और एक टेप रिकॉर्डर में पूछे गए सवालों के जावब देने थे। इस दौरान विक्की ने कटरीना से पूछा कि क्या उन्होंने कभी सोचा था कि दोनों की पहली मुलाकात रिकॉर्ड होगी। इस पर कटरीना ने कहा था, किसी को जानने के लिए ये एक अच्छी जगह है।

Shatrughan Sinha: हीरो बनने का सपना लिए मुंबई आए थे शत्रुघ्न सिन्हा, इस वजह से बने इंडस्ट्री के लोकप्रिय विलेन
विज्ञापन

5 of 7
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
विक्की पर फिदा हुई थीं कटरीना
वहीं, इस साल आए कॉफी विद करण में कटरीना कैफ ने अपनी लव स्टोरी के बारे सबको बताया था। कटरीना ने कहा था, विक्की कभी मेरी रडार पर नहीं थे। मैंने बस विक्की का नाम सुना था और उनके बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानती थी। न ही हम कभी मिले थे और न कभी बात हुई। लेकिन जब जोया अख्तर की पार्टी में मैं विक्की से मिली तो में उन पर फिदा हो गई। ऐसे में अपनी फीलिंग्स के बारे में कटरीना ने सबसे पहले जोया को ही बताया था। जोया की पार्टी के बाद से ही दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता था।

Dia Mirza: पिता जर्मन और मां बंगाली फिर भी मुस्लिम सरनेम लगाती हैं दीया मिर्जा, जानिए इसके पीछे की वजह
विज्ञापन

6 of 7
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
राजस्थान में शाही अंदाज में रचाई शादी
विक्की और कटरीना अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक सीक्रेट वेडिंग करना चाहते थे। लेकिन धीरे-धीरे शादी की खबर सामने आ गई। इसके बाद दोनों ने मुंबई से दूर राजस्थान के बरवाड़ा स्थित सिक्स सेंस फोर्ट होटल में शाही अंदाज में शादी की। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई थीं। वहीं, अब अक्सर दोनों एक दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आते हैं।

Rahat Fateh Ali Khan: हॉलीवुड पर भी अपने संगीत का जादू चला चुके हैं राहत, महज इतनी उम्र में शुरू किया था गाना
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विक्की कौशल, कटरीना कैफ - फोटो : Instagram
खास अंदाज मे विक्की-कटरीना ने एक दूसरे को किया विश
विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट साझा कर एक दूसरे को विश किया है। कटरीना ने विक्की के साथ कई सारे तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें अंग्रेजी गाने पर विक्की स्लो भांगड़ा करते दिखे। अभिनेता का क्यूट डांस देख कटरीना भी अपनी हंसी नहीं रोक पाईं। वहीं, विक्की कौशल ने भी बेहद रोमांटिक अंदाज में कटरीना को विश किया। विक्की ने लिखा, 'समय गुजर जाता है, लेकिन यह तुम्हारे साथ सबसे जादुई तरीके से गुजरता है, माय लव। शादी को एक साल मुबारक हो। मैं तुमसे इतना  प्यार करता हूं, जितना तुम कभी सोच भी नहीं सकती।' विक्की और कटरीना दोनों ने एक-दूसरे के साथ खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। 
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें