फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के जीवन पर आधारित वेब सीरीज के निर्देशक बोले, यह शो नहीं है मोदी का प्रचार प्रसार

Sat, 14 Nov 2020 01:28 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
मोदी 2- सीएम टू पीएम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
देश के मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित वेब सीरीज का दूसरा सीजन 'मोदी- सीएम टू पीएम' बीते बृहस्पतिवार को रिलीज हो गया है। यह सीरीज किशोर मकवाना की लिखी किताब 'कॉमन मैन पीएम- नरेंद्र मोदी' के आधार पर बनाई गई है और इसका निर्देशन किया है हिंदी फिल्मों के जाने माने निर्देशक उमेश शुक्ला ने। 
विज्ञापन

2 of 5
मोदी- सीएम टू पीएम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
उमेश ने अपनी वेब सीरीज के बारे में बताया है कि उन्होंने मोदी के जीवन की किसी भी घटना को अपनी सीरीज में दिखाने के लिए कोई पक्षपात नहीं किया है। उमेश बताते हैं कि उन्होंने किशोर मकवाना की लिखी किताब के अधिकार खरीदे और उन्होंने मोदी के जीवन की किसी भी घटना को इस तरह नहीं दिखाया है जो देखने में उनका प्रचार प्रसार करने जैसा लगे। 
विज्ञापन

3 of 5
उमेश शुक्ला - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
उन्हें लगा कि नरेंद्र मोदी के जीवन की कुछ घटनाएं ऐसी हैं जिन्हें अब भी आम लोग नहीं जानते हैं। इसलिए, उमेश ने यह भी वेब सीरीज बनाई। उमेश को लगता है कि मोदी से जुड़ी उन घटनाओं के बारे में लोगों को जरूर जाना चाहिए। नरेंद्र मोदी के जीवन पर पिछले ही साल एक फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' भी रिलीज हो चुकी है जिसमें विवेक ओबेरॉय ने मुख्य भूमिका निभाई।

4 of 5
फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ (पोस्टर) - फोटो : file photo
विवेक ओबेरॉय की फिल्म के बारे में उमेश का कहना है कि फिल्म बनाने में समय की पाबंदी होती हैं। लेकिन, वेब सीरीज में ऐसा नहीं है। वहां पूरा वक्त है जिसमें जो दिखाना चाहें, वह दिखा सकते हैं। नरेंद्र मोदी के जीवन में सबसे बड़ी घटना गोधरा कांड से ही जुड़ी हुई है। इसके बारे में उमेश का कहना है कि उन्होंने अपनी वेब सीरीज में वह सब दिखाया है जो उस समय हुआ। गोधरा दंगों से लेकर स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम की छानबीन को भी अच्छे से फिल्माया गया है। कोई भी ऐसा तथ्य नहीं छोड़ा जो हुआ हो लेकिन दिखाया न गया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : twitter@ANI
सीरीज के दूसरे सीजन 'मोदी- सीएम टू पीएम' में नरेंद्र मोदी के जीवन की गुजरात के मुख्यमंत्री बनने के बाद से लेकर देश का प्रधानमंत्री बनने तक की कहानी दिखाई गई है। इस सीरीज के पहले सीजन 'मोदी- द जर्नी ऑफ ए कॉमन मैन' में नरेंद्र मोदी के शुरुआती संघर्ष से लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री बनने तक की कहानी दिखाई गई थी। पिछले साल जब इस सीरीज का पहला सीजन रिलीज हुआ था तब देश में लोकसभा चुनाव चल रहे थे। उमेश शुक्ला की इस वेब सीरीज को चुनाव आयोग ने चुनाव चलने तक के लिए प्लेटफॉर्म से हटवा दिया था क्योंकि आचार संहिता लागू होने के बाद इस सीरीज को नरेंद्र मोदी के प्रचार के रूप में देखा जा रहा था।

पढ़ें: दिवाली पर अक्षय कुमार ने दिया फैंस को खास तोहफा, की अपनी इस फिल्म की घोषणा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें