अपने एक्सप्रेशंस से रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बन चुकीं मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर का नया वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। क्लिप में डेब्यू फिल्म 'ओरु अदार लव' में उनके को-स्टार रौशन अब्दुल भी नजर आ रहे हैं। जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज की घड़ी नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे सोशल मीडिया पर प्रिया की मौजूदगी भी बढ़ती जा रही है। लोगों को एक बार फिर इंप्रेस करने के लिए वह पुराना फॉर्मूला अपनाती नजर आ रही हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
priya prakash
आंख मारने की अपनी कला से देश को नौजवानों को अपना फैन बनाने के बाद अब प्रिया प्रकाश अपनी आइब्रो से कमाल करती नजर आ रही हैं। माना जा रहा है यह वीडियो उन्होंने अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान रिकॉर्ड किया है।
विज्ञापन
3 of 5
priya prakash
प्रिया प्रकाश के इस लेटेस्ट वीडियो को देख लोग बोर महसूस कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि वह उनकी इस हरकत को देख कर थक चुके हैं।
4 of 5
पप्रिया
- फोटो : self
हालांकि, प्रिया के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है । उनकी डेब्यू फिल्म 'ओरु अदार लव' अब हिंदी, तमिल और तेलुगु में भी रिलीज होगी । मलयालम फिल्म के लिए यह एक बड़ा कदम है । ऐसा मेकर्स ने प्रिया की पॉपुलैरिटी को देखते हुए किया है ।
प्रिया ने 28 सेकंंड के वीडियो से पूरे देश को अपना दीवाना बना दिया था । उनकी फिल्म देखने के लिए अब फैंस बेताब हैं । इंस्टाग्राम पर प्रिया के 50 लाख फॉलोवर हैं । वो अपनी वॉल पर एक पोस्ट शेयर करने का 8 लाख रुपए चार्ज करती हैं ।