फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बोस डेड/अलाइव' का दूसरा ट्रेलर रिलीज, आपके फोन पर इस दिन से होंगे 'नेताजी' से जुड़े कई खुलासे

Thu, 09 Nov 2017 02:48 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
1 of 4
Bose Dead/Alive
ऐसा लगता है राजकुमार राव लोगों के दिमाग से अपना हैंगओवर उतरने ही नहीं देना चाहते। फिल्म 'न्यूटन' से इंप्रेस करने के फौरान बाद उन्होंनेफिल्म 'शादी में जरूर आना' से दिल जीतने का बंदोबस्त कर दिया। जैसे ही फिल्म सिनेमाघरों से हटेगी, जनाब हमारे इंटरनेट डेटा पर धावा बोल देंगे। राजकुमार राव की बहूप्रतीक्षित वेब सीरीज 'बोस डेड/अलाइव' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इसके साथ ही इसकी रिलीज की तारीख भी घोषित कर दी गई है। 
विज्ञापन

2 of 4
Bose Dead/Alive
'बोस डेड/अलाइव' का दूसरा ट्रेलर देखकर एक बात तो पक्की हो गई है। भले ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ी कई फाइलों को भारतीय सरकार ने सार्वजनिक कर दिया है लेकिन उनकी जिंदगी से जुड़े रोमांचित करने वाले किस्सों, मौत से जुड़े रहस्य, कॉलेज से लेकर लव लाइफ के बारे में पढ़ना जितना दिलचस्प है, उतना ही मजेदार उन सबको नाटक के रूप में देखना भी होगा।  
विज्ञापन

वेब सीरीज 'बोस डेड/अलाइव' की स्ट्रीमिंग 20 नवंबर से शुरू होगी। इसमें राजकुमार राव ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस का किरदार निभाया है। वहीं फिल्म 'सिटीलाइट्स' के बाद एक बार फिर वह गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के साथ नजर आएंगे। इस सीरीज का निर्देशन पुलकित ने किया है और हंसल मेहता इसके क्रियेटिव प्रोड्यूजर हैं। 

देखिये इसका दूसरा और ताजातरीन ट्रेलर- 
विज्ञापन

इससे पहले 'बोस डेड/अलाइव' का पहला ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। देखिए वीडियो-

पढ़ें: ट्रेलर आउट होते ही 'टाइगर' इतना दहाड़ा, देखने वालों की संख्या दो करोड़ पार
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें