'लव बाइट' के बाद हरियाणा की सिंगिंग सेनसेशन सपना चौधरी का दूसरा आइटम सॉन्ग भी धूम मचाने के लिए तैयार है। इस गाने में वह एक डांस बार की भूमिका में नजर आ रही हैं। गाने का नाम 'टैटू' है जिसे फिल्म 'एक्शन क्वीन मधुबाला' के लिए शूट किया गया है। फिल्म के ट्रेलर में इस गाने की झलक देखी जा सकती है।
विज्ञापन
2 of 4
Sapna Chaudhary
सेट पर दिये एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उन्होंने गाना गाया नहीं है, सिर्फ गाने पर डांस किया है। सपना चौधरी ने ये भी खुलासा किया कि उनके पास एक भोजपुरी फिल्म का भी ऑफर है। हालांकि उन्होंने इस सिलसिले में ज्यादा जानकारी देने से इंकार कर दिया। वहीं, ये भी कहा कि अगर उन्हें बॉलीवुड में एक्टिंग करने का मौका मिले तो वह उसके लिए भी तैयार हैं।
विज्ञापन
3 of 4
सपना चौधरी
हरियाणा में अपने डांस की वजह से लोकप्रिय हुईं सपना फिलहाल सलमान खान के रियालिटी शो 'बिग बॉस-11' में हैं, लेकिन शो में जाने से पहले ही उन्होंने बॉलीवुड में तहलका मचाने का पूरा बंदोबस्त कर लिया था। देखिए सपना चौधरी के दूसरे आइटम नंबर की एक झलक
सपना के फैंस के लिए इससे ज्यादा खुशी की बात और क्या होगी कि उनकी स्टार बड़े पर्दे पर दिखेंगी। इससे पहले फिल्म 'जर्नी ऑफ भांगओवर' में किया उनका आइटम नंबर 'लव बाइट' रिलीज किया गया था। फिल्म 17 नवंबर को रिलीज होगी।
पढ़ें: डांसर सपना चौधरी ने बॉलीवुड में दिया पहला 'LOVE BITE'
पढ़ें: शर्त लगा लीजिये, इन पांच कंटेस्टेंट्स में से ही कोई एक जीतेगा 'बिग बॉस 11'