फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2018 की जन्माष्टमी पर शाहिद कुछ इस अंदाज में मनाएंगे जश्न, 'बत्ती गुल मीटर चालू'

Sun, 12 Nov 2017 08:37 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बिजली बील की समस्या पर आधारित शाहिद कपूर की अलगी फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' की रिलीज डेट का खुलासा हो गया है। इस फिल्म में शाहिद एक वकील की भूमिका निभाएंगे, जो बिजली वितरण करने वाली कंपनियों की मनमानी के खिलाफ आवाज उठाएगा। 
विज्ञापन

2 of 4
'बत्ती गुल मीटर चालू' अगले साल जन्माष्टमी के मौके पर 31 अगस्त को रिलीज होगी। इस फिल्म को टॉयलेट एक प्रेम कथा' के निर्देशक श्री नारायण सिंह डायरेक्ट करेंगे। साथ ही टी-सीरिज और क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। 
पढ़ें: बेटी के फ्लॉप होने का गम नहीं झेल पाई ये एक्ट्रेस, अब गुमनामी की जिंदगी जीने को हुई मजबूर
विज्ञापन

3 of 4
क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी देते हुए कहा, 'टी-सीरिज के साथ जन्माष्टमी के मौके पर 31 अगस्त 2018 को हम शाहिद कपूर स्टारर बत्ती गुल मीटर चालू का जश्न मनाएंगे।' 
विज्ञापन

4 of 4
गौरतलब है कि फिल्म निर्माताओं ने इससे पहले दिवाली के मौके पर फिल्म का एक टीजर भी जारी किया था। खबरों की मानें तो फिल्म में शाहिद के अपोजिट कैटरीना कैफ को अप्रोच किया गया है। हालांकि इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें