फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine Day: इस वैलेंटाइन्स डे पर पार्टनर के साथ देखें ये 5 रोमांटिक फिल्में, ओटीटी पर हैं उपलब्ध

Sat, 12 Feb 2022 01:59 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टॉप रोमांटिक फिल्में - फोटो : social media
वैलेंटाइन्स डे आने में अब सिर्फ दो ही दिन रह गए हैं। यह प्रेमी जोड़ों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होता। इस दिन कपल्स एक-दूसरे के साथ कवॉलिटी टाइम स्पेंड करना पसंद करते हैं, ऐसे में बॉलीवुड की दुनिया की सैर करने से बेहतर विकल्प और कोई नहीं हो सकता। तो चलिए आज हम आपको बॉलीवुड की उन फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिन्हें देखकर आपको असल प्यार की अनुभूती होगी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
जब वी मेट - फोटो : Social Media
फिल्म - जब वी मेट
ओटीटी प्लेटफॉर्म - नेटफ्लिक्स
शाहिद कपूर और करीना कपूर खान ने इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित फिल्म 'जब वी मेट' में साथ काम किया था। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी। 2007 में आई इस फिल्म ने अपने अविस्मरणीय संवादों, अद्भुत संगीत और शाहीद-करीना के बीच की केमिस्ट्री के कारण सभी के दिलों में अलग जगह बना ली थी। एक चुलबुली लड़की की प्रेम कहानी को आप मजे से अपने पार्टनर के साथ देख सकते हैं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जा सकती है। 
विज्ञापन

3 of 6
रॉकस्टार
फिल्म - रॉकस्टार
ओटीटी प्लेटफॉर्म - जी5
जनार्दन जाखड़ उर्फ जॉर्डन के रूप में रणबीर कपूर के शानदार प्रदर्शन को बॉलीवुड में सर्वश्रेष्ठ लीडिंग परफॉरमेंस में गिना जाता है। 2011 की यह म्यूजिकल-रोमांटिक-ड्रामा फिल्म एआर रहमान, मोहित चौहान, इरशाद कामिल के 'तुम हो', 'नादान परिंदे', 'कटिया करूं', जैसे गानों के साथ यादगार बन गई। इसमें रणबीर और नरगिस फाकरी के बीच दिखाया गया प्यार आपको अलग दुनिया की सेर करवाएगा।

4 of 6
दिल बेचारा - फोटो : Social Media
फिल्म - दिल बेचारा
ओटीटी प्लेटफॉर्म - डिज्नी+हॉटस्टार 
यह फिल्म जॉन ग्रीन के 2012 के उपन्यास "द फॉल्ट इन आवर स्टार्स" पर आधारित है। यह सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म थी, जिसमें उन्होंने मैनी की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उनके साथ संजना सांघी (किजी) मुख्य भूमिका में थीं। यह कहानी दो कैंसर पेशेंट्स की हैं, जिन्हें एक-दूसरे से प्यार हो जाता है। मैनी और उसका दोस्त, रजनीकांत की फिल्मों से प्रेरित होकर एक फिल्म बनाते हैं, जिसमें किजी को कास्ट किया जाता है।
विज्ञापन

5 of 6
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
फिल्म - दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे
ओटीटी प्लेटफॉर्म - अमेजन प्राइम वीडियो 
आदित्य चोपड़ा की आइकॉनिक फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' रोमांटिक जॉनर में किसी कल्ट से कम नहीं है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक भारतीय लड़की विदेश में रहने के बावजूद अपने आदर्शों को कभी नहीं भूलती, और एक लड़का जो अपने प्यार को सही तरीके से अपने घर ले जाने के लिए कैसे उसके पिता को मनाता है। इस बात में कोई संदेह नहीं कि शाहरुख खान रोमांस के किंग हैं। उनकी और काजोल की जोड़ी इस फिल्म में कमाल लगी है। इस फिल्म का डायलॉग, 'अगर ये तुझसे प्यार करती है, तो ये पलट के देखेगी... पलट, पलट!' आज भी उतना ही फेमस है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
2 स्टेट्स - फोटो : अर उजाला, मुंबई
फिल्म - 2 स्टेट्स
ओटीटी प्लेटफाॅर्म - डिज्नी+हॉटस्टार
चेतन भगत के उपन्यास पर आधारित फिल्म '2 स्टेट्स' अभिषेक वर्मन के निर्देशन में बनी पहली फिल्म थी। इसमें आलिया भट्ट ने अनन्या का किरदार निभाया है, जो एक तमिल ब्राह्मण परिवार से थीं और अर्जुन कपूर ने कृष का रोल अदा किया है, जो एक पंजाबी हिंदू परिवार से ताल्लुक रखते थे। इस फिल्म में दो अलग-अलग संस्कृति से आने वाले लोगों के बीच प्यार और शादी करने के लिए किए गए संघर्ष की कहानी को दर्शाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें